Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राजीव पांडेय हिंदुस्तान देहरादून के नए संपादक, गिरीश गुरुरानी की विदाई, हल्द्वानी पहुंचे ठाकुर सिंह नेगी!

दैनिक हिंदुस्तान, देहरादून संस्करण को एक दशक से अधिक समय तक संपादकीय नेतृत्व देने वाले स्थानीय संपादक गिरीश चंद्र गुरुरानी की विदाई का समय अब करीब आ गया है। हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (HMVL) ने अब देहरादून की कमान युवा और ऊर्जावान पत्रकार राजीव पांडेय को सौंपने का निर्णय लिया है।

राजीव पांडेय वर्तमान में हिंदुस्तान हल्द्वानी संस्करण में न्यूज़ एडिटर और एडिशन इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब वे देहरादून में स्थानीय संपादक के रूप में 50 वर्ष से कम उम्र में पदभार ग्रहण करेंगे। हल्द्वानी एडिशन की जिम्मेदारी अब देहरादून के रिपोर्टिंग हेड ठाकुर सिंह नेगी को सौंप दी गई है। उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है।

गौरतलब है कि गिरीश गुरुरानी हिंदुस्तान देहरादून के लॉन्च के बाद सबसे लंबे समय तक संपादक की कुर्सी पर बने रहे। उन्हें इस पद पर दो बार कार्यवृद्धि (एक्सटेंशन) भी दी गई।

HMVL ने अब संपादकीय नेतृत्व में बदलाव का निर्णय लिया है। 31 जुलाई को गिरीश गुरुरानी की विदाई के साथ ही हिंदुस्तान देहरादून को नई ऊर्जा, दिशा और दृष्टिकोण मिलने की उम्मीद की जा रही है।

नए संपादक राजीव पांडेय का करियर काफ़ी उतार चढ़ाव से भरा रहा है। पत्रकारिता की शुरुआत राजीव ने पिथौरागढ़ में “आज का पहाड़” से 2006 में की। 2008 में दैनिक जागरण हल्द्वानी के हिस्से बने। इसके बाद देहरादून अमर उजाला और हल्द्वानी अमर उजाला में सेवाएं दीं। इसके बाद राजीव दैनिक भास्कर पंजाब चले गए। 2015 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ हैं। छह महीने नोएडा में हिंदुस्तान के लिए काम किया फिर हल्द्वानी भेजे गए। अब देहरादून की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Rahul Thakur

    July 15, 2025 at 1:41 pm

    Congratulations sir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन