Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में दरोगा ने ANI के पत्रकार को सरेआम हड़काया

गोरखपुर के तारामंडल स्थित सत्यम लॉन में आयोजित कांग्रेस पार्टी की जोनल समीक्षा बैठक और कार्यशाला के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद और मारपीट की घटना ने नया मोड़ ले लिया है। कार्यकर्ता पंडित सच्चिदानंद तिवारी को चोट लगने के बाद वह रामगढ़ताल थाने पर तहरीर देने पहुंचे थे।

घटना की कवरेज के लिए ANI के वीडियो पत्रकार विवेक कुमार अपने सहयोगी अजीत कुमार यादव के साथ मौके पर पहुंचे थे। विवेक कुमार पुलिस परिसर में खड़ी सरकारी गाड़ी को फ्रेम में लेकर सच्चिदानंद तिवारी का बाइट रिकॉर्ड कर रहे थे, तभी थाने से SI राम सिंह बाहर आया और बिना किसी पूर्व जानकारी के पत्रकारों पर नाराज हो गया। SI ने सवाल उठाया, “बिना पूछे कैंपस में कैसे घुस गए आप?”

इतना ही नहीं, उन्होंने एक सिपाही को आदेश दिया कि “G.D. निकालो और मुकदमा लिखो इन पर, फिर मैं बताता हूं कैसे विजुअल बनता है और कहां बनता है।” दरोगा के साथ साथ मुंशी भी दोनो को हड़काने में पीछे नही रहा।

पत्रकार विवेक और अजीत दरोगा और मुंशी की इस हरकत से हतप्रभ रह गए। पत्रकारिता जैसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ इस प्रकार का व्यवहार न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि यह पुलिस तंत्र की जवाबदेही और प्रेस की स्वतंत्रता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

इस घटना को लेकर अबतक गोरखपुर में पत्रकारों के संगठन गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है जबकि विवेक कुमार इस कार्यकारणी में खुद निर्वाचित सदस्य हैं।

“हम सिर्फ अपना काम कर रहे थे। न हमने थाने के भीतर कोई रुकावट डाली, न ही किसी संवेदनशील दस्तावेज की शूटिंग की। फिर भी हमारे साथ ऐसा व्यवहार किया गया जैसे हम कोई अपराधी हों।” – विवेक कुमार, पत्रकार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन