Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

प्रयागराज में क्रियायोग आश्रम ने बंद किया आम रास्ता, पीड़ित महिला ने डीएम से लगाई गुहार

प्रयागराज : पुराना कटरा स्थित क्रियायोग आश्रम में निवास कर रहीं सेवानिवृत्त स्वास्थ्य अधिकारी शालिनी गुप्ता ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपने आवासीय मार्ग पर अवरोध हटवाने की मांग की है। शालिनी गुप्ता ने आरोप लगाया है कि आश्रम प्रबंधन ने 27 मई को उनके आवास के मुख्य मार्ग पर फाटक लगाकर आवाजाही रोक दी, जिससे उनका और उनके परिवार का बाहर आना-जाना बाधित हो गया है।

प्रार्थिनी शालिनी गुप्ता, जो 1986 से 2022 तक स्वास्थ्य विभाग में सेवारत रहीं, अपने पति—सेवानिवृत्त सैन्य आपूर्ति अधिकारी श्री रामदयाल गुप्ता—के साथ जून 1999 से इसी परिसर के एक मकान में निवास कर रही हैं। उन्होंने बताया कि यह आवास उनके पति ने अपने साधनों से बनवाया था और वे 25 वर्षों से बिना किसी आपत्ति या विवाद के वहीं रह रहे हैं।

शालिनी ने जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में लिखा है कि यह रास्ता अब तक सार्वजनिक उपयोग में रहा है और उसे बिना पूर्व सूचना या वैध अनुमति के अचानक अवरुद्ध करना न केवल अनुचित है, बल्कि मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि यह बाधा नहीं हटाई गई, तो आश्रम द्वारा उन्हें जबरन वहां से हटाने की कोशिश की जा सकती है।

उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि मामले की जांच की जाए और तत्काल फाटक हटवाकर सामान्य रास्ता बहाल किया जाए ताकि वह और उनका परिवार भयमुक्त होकर आवास में रह सकें।

देखें एप्लीकेशन-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन