Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अवस्थी की विदाई के बाद इफ़को से मनीष गुप्ता का निदेशक (आईटी) के पद से इस्तीफा, प्रबंधक (कॉरपोरेट रिलेशन्स) जितेंद्र तिवारी को भी नहीं मिला सेवा विस्तार!

उदय शंकर अवस्थी के इफको से हटने के बाद संगठन में बदलावों का सिलसिला शुरू हो गया है। उनके करीबी सहयोगी रहे श्री मनीष कुमार गुप्ता ने निदेशक (आईटी) के पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, वे जल्द ही इंडियन पोटाश लिमिटेड (IPL) में शामिल हो सकते हैं।

इसी क्रम में, जितेंद्र तिवारी, जो प्रबंधक (कॉरपोरेट रिलेशन्स) के पद पर कार्यरत थे, को सेवा विस्तार नहीं दिया गया। माना जा रहा है कि पूर्व एमडी डॉ. यू. एस. अवस्थी के सहयोग और प्रयासों से वे बीते एक वर्ष से अधिक समय से सेवा विस्तार पर थे।

जितेंद्र तिवारी के सगे चाचा डी.पी. त्रिपाठी, शरद पवार की पार्टी से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। उनके प्रभाव के चलते तिवारी ने इफको में कार्यकाल के दौरान न केवल नौकरी पाई, बल्कि करोड़ों का निजी साम्राज्य भी खड़ा कर लिया।

डॉ. अवस्थी, जिन्होंने वर्षों तक इफको का नेतृत्व किया, अंतिम समय तक अपने सहयोगियों के लिए सेवा विस्तार का प्रयास करते रहे, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की कड़ी निगरानी के चलते उन्हें विदा लेना पड़ा।

इन घटनाओं से स्पष्ट है कि इफको एक नए युग और नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है, जहां पुराने समीकरण और प्रभाव धीरे-धीरे बदल रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

केजे पटेल बने इफको के नए प्रबंध निदेशक https://www.bhadas4media.com/iffco-managing-director-kj-patel/

‘भड़ास’ की जीत : ‘इफ़को’ से हो गई उदय शंकर अवस्थी की विदाई! पढ़ें प्रेस रिलीज़ और देखें तस्वीरें https://www.bhadas4media.com/iffco-us-awasthi-retire/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन