Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

नेपाल में फूँका गया गोदी मीडिया का दफ्तर, बाल-बाल बचे ABP के जगविंदर पटियाल, न्यूज़18 के रिपोर्टर से गाली-गलौज, वीडियो देखें

नेपाल इस समय भीषण आग और आक्रोश की गिरफ्त में है। राजधानी काठमांडू समेत कई इलाकों में भड़के विरोध प्रदर्शन हिंसा में तब्दील हो गए हैं। जगह-जगह झड़पें, आगजनी और तोड़फोड़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। नेपाल का गोदी मीडिया कहे जाने वाले कांति समाचार के दप्तर को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया।

अब तक 19 से ज्यादा लोगों के मरने की खबरें भी सामने आ चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं। गुस्साए प्रदर्शनकारी सरकारी दफ्तरों से लेकर निजी संपत्तियों तक को निशाना बना रहे हैं।

इसी बीच मंगलवार सुबह काठमांडू में प्रदर्शनकारियों ने उस होटल को भी आग के हवाले कर दिया, जहाँ एबीपी न्यूज के एग्जिक्यूटिव एडिटर और सीनियर एंकर जगविंदर पटियाल ठहरे हुए थे। सौभाग्य से घटना के समय पटियाल होटल में मौजूद नहीं थे, वह कवरेज के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। हालांकि, आगजनी में उनका पूरा सामान, पासपोर्ट और कई अहम दस्तावेज जलकर राख हो गए।

फिलहाल, पटियाल और उनके साथ मौजूद कैमरामैन ने दूसरे होटल में शिफ्ट होकर कवरेज जारी रखा है।


राजेश साहू-

नेपाल में हिंसक भीड़ ने प्रधानमंत्री, मंत्रियों के घरों के साथ राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट को भी आग के हवाले कर दिया। जेलों को खोलकर कैदियों को बाहर निकाल दिया। इसके अलावा जितनी भी सरकारी संपत्ति है, उनमें तोड़ फोड़ और आगजनी हुई है।

तानाशाही के विरोध में हिंसक होकर अपने ही देश को बर्बाद कर दिया। बर्बाद हो चुकी इमारतों समेत तमाम चीजों को व्यवस्थित करने के लिए अब बड़ी रकम चाहिए। अब जो प्रमुख बनेगा वह इसके लिए किसी मजबूत देश के सामने हाथ फैलाएगा। मजबूत देश भीख स्वरूप पैसा देगा और उस देश में मनमानी करेगा।


गोदी मीडिया’ हित में जारी, हिंसा और विध्वंस स्वीकार्य नहीं… किसी सूरत में नहीं… लेकिन जब जनता के सब्र का बांध टूटता है तो नज़ारा कुछ ऐसा होता है.. प्रधानमंत्री के भ्रष्‍टाचार में साथ देने वाले। सवाल पूछने के बजाए सरकार की बीन बजाने वाले मीड‍िया हाउस को स्वाहा कर दिया गया- रागिनी नायक

https://twitter.com/ranvijaylive/status/1965404370767642678?s=48

सचिन गुप्ता-

उपासना गिल भारतीय हैं। पोखरा (नेपाल) में एक वॉलीबॉल लीग होस्ट करने गई हैं। जिस होटल में ठहरी हुई थीं, उसको प्रदर्शनकारियों ने जला दिया है। उपासना बता रही हैं कि लोग डंडे लेकर उन्हें मारने के लिए दौड़े। प्रदर्शनकारी यहां टूरिस्ट को भी नहीं छोड़ रहे हैं।


आईपी सिंह-

सुधीर चौधरी, अंजना कश्यप, अर्णव गोस्वामी जैसे तमाम एंकर आज अरबपति हैं ये पैसा इनके पास कहां से आया?

ये हर दिन TV पर भ्र्ष्टाचार के खिलाफ बोलते हैं। मोदी BJP के लिये काम करते हैं और जनता को गुमराह करते हैं।

सभी उद्योगपतियों के न्यूज चैनल हैं अडानी ने NDTV खरीद लिया।

मुकेश अंबानी न्यूज 18 ग्रुप का मालिक है। ये सभी मोदी सरकार के लिए काम करते हैं। भेष बदले इन सभी भेड़ियों को पहचानना ही होगा।

संबंधित खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन