Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

महिला पत्रकार साइबर फ्रॉड की शिकार

एंकर प्रियंका तिवारी का मोबाइल हैक, खाते से ₹17 हजार उड़ाए

‘रफ्तार मीडिया’ न्यूज़ चैनल में एंकर और प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत प्रियंका तिवारी साइबर ठगी का शिकार हो गईं।

प्रियंका तिवारी ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान लिंक आया था। जैसे ही उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल फोन पूरी तरह साइबर अपराधियों के नियंत्रण में चला गया। कुछ ही पलों में फोन हैंग हो गया और ठगों ने उनके व्हाट्सएप मैसेज, कॉल डिटेल्स और गैलरी तक की पहुंच हासिल कर ली।

मोबाइल का रिमोट एक्सेस मिलते ही साइबर ठगों ने प्रियंका तिवारी के पेटीएम अकाउंट से ₹17,000 की राशि निकालकर अपने खाते में ट्रांसफर कर ली।

प्रियंका तिवारी ने ऑनलाइन साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले सावधानी बरतें, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही आपकी निजी जानकारी और मेहनत की कमाई दोनों को खतरे में डाल सकती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन