Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हेमराज सिंह चौहान का ‘इंडिया डेली’ से रिजाइन

सीनियर जर्नलिस्ट हेमराज सिंह चौहान ने सेक्टर 63 स्थित न्यूज चैनल इंडिया डेली से इस्तीफ़ा दे दिया है. उन्होंने अक्टूबर 2024 में यहां डिजिटल टीम में डिप्टी न्यूज एडिटर पद पर ज्वाइन किया था और वो यहां वेबसाइट को लीड कर रहे थे.

उनके इस्तीफ़े से पूरे डिजिटल टीम में खलबली मची हुई है. उन्होंने यहां करीब 17 महीने काम किया.

हेमराज को मीडिया इंडस्ट्री में करीब 13 साल का अनुभव है. इस दौरान उन्होंने टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में काम किया है. फ़िलहाल उनका अगला कदम क्या होगा इस बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है.

इंडिया डेली से पहले वो टीवी 9 भारतवर्ष, एडिटर जी, लाइव हिंदुस्तान, वन इंडिया हिंदी, पत्रिका और इंडिया टीवी जैसे संस्थानों में अलग अलग भूमिका निभा चुके हैं. उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले रवाले हेमराज सोशल मीडिया में अपनी बेबाक़ टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं. वो यहां पर्यावरण और जन सरोकार के मुद्दे उठाते रहते हैं.

उनकी राजनीति, स्पोर्ट्स और समसामयिक विषयों पर काफी पैनी नजर रहती है. इसके अलावा वो उन पत्रकारों में जिन्हें चुनौती पसंद है. उनके अगले कदम के बारे में अभी ज़्यादा जानकारी नहीं है.

इंडिया डेली की बात करें वो हालात सही नहीं बताए जा रहे हैं. सैलरी से लेकर छुट्टियों तक की कई दिक़्क़तें संस्थान में है. मौका मिलने पर लोग वहां से लगातार निकल रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन