Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

बीजेपी प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी इतना झूठ क्यों बोलते हैं?

अमिताभ श्रीवास्तव-

बीजेपी प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने आज तक के हल्ला बोल कार्यक्रम में किसी दर्शक के सवाल के जवाब में कहा कि एपस्टीन फाइल्स में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और महात्मा गांधी का भी नाम है।

हैरानी है कि न तो एंकर ने इसका प्रतिवाद किया न ही वहां मौजूद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के प्रवक्ताओं ने।

सरासर झूठ है यह।

इसी कार्यक्रम में सुधांशु ने दिनकर की बहुचर्चित कविता पंक्ति ‘समर शेष है नहीं पाप का भागी केवल व्याध’ में ‘व्याध’ शब्द का अर्थ बताया कसाई। जबकि व्याध का अर्थ होता है बहेलिया, शिकारी।

कम पढ़े-लिखे लोगों से भरे न्यूज़ चैनलों पर सुधांशु त्रिवेदी की छवि बहुत पढ़े-लिखे व्यक्ति की बन गई है क्योंकि वह अक्सर बड़े कॉन्फिडेंस से किसी वेद पुराण रामायण महाभारत से कहीं से कोई तथ्य पेज नंबर, श्लोक नंबर आदि के साथ बोल देते हैं जिसका न तो एंकर प्रतिवाद करता है न विपक्ष के प्रतिनिधि। लेकिन सुधांशु त्रिवेदी असल में अंधों में काने राजा से ज़्यादा कुछ नहीं हैं। खूब गलत-सलत बोलते हैं और धडल्ले से झूठ बोलते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन