Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एबीपी न्यूज़ वाली निधी श्री इंडियन इंफॉर्मेशन सर्विस से जुड़ीं!

नई दिल्ली। टीवी पत्रकारिता से जुड़े एक और बड़े बदलाव में निधी श्री ने अब इंडियन इंफॉर्मेशन सर्विस (IIS) में नई जिम्मेदारी संभाल ली है। करीब एक दशक तक सक्रिय पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने सरकारी सेवा में कदम रखा है।

निधी श्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने नए सफर की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि करीब दस वर्षों तक ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हुए खबरों के पीछे दौड़ने के बाद अब उन्होंने अपने करियर को नए नजरिए से देखने का फैसला किया है।

उन्होंने यह भी लिखा कि- “हालांकि वह नई पारी की जानकारी थोड़ा देर से साझा कर रही हैं।”

गौरतलब है कि निधी श्री ने दिसंबर 2025 में ‘एबीपी न्यूज’ में अपनी लगभग 10 साल लंबी पारी को विराम दिया था। इसके बाद अब फरवरी 2026 में उन्होंने इंडियन इंफॉर्मेशन सर्विस जॉइन कर ली है।

अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह पत्रकारिता को अलविदा नहीं है, बल्कि दृष्टिकोण में बदलाव है। अब वह “टेबल के दूसरे पक्ष” से सीखने और देश की सेवा करने की नई भूमिका में होंगी।

निधी श्री ने अपने जॉइनिंग डे से जुड़ा एक भावुक प्रसंग भी साझा किया। उन्होंने बताया कि इस खास दिन उन्होंने अपनी मां की साड़ी पहनकर जॉइनिंग की, क्योंकि उनके लिए यह पल बेहद मायने रखता था। उनके मुताबिक दुनिया भले ही पुराने और नए करियर की तुलना करे, लेकिन उनकी मां के लिए यह सरल है—उनकी बेटी सरकारी परीक्षा पास कर अधिकारी बन गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Uma Shankar

    March 14, 2026 at 10:25 am

    वह ठीक है। किंतु आपने इन्फ़र्मेऽशन तथा ज़िम्मःदारी को क्रमशः “इंफॉर्मेशन” एवं “जिम्मेदारी” लिखा है। सही वर्तनियाँ information के लिए “इन्फ़र्मेऽशन” तथा उत्तरदायित्व के लिए “ज़िम्मःदारी” ही हैं।

  2. Uma Shankar

    March 14, 2026 at 12:37 pm

    साथ में, “निधि” भी ग़लत लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन