धर्मेंद्र कृष्ण तिवारी-
Dainik Bhaskar के फोटोग्राफर Dilip Chouksey के घर से आ रहा हूं। अब भी दिल मानने को तैयार नहीं है कि हमारा भाई इस दुनिया को अलविदा कह गया। आए दिन मेरी रंगबिरंगी फोटो खींचने वाले दिलीप की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पोस्ट करनी पड़ेगी ये कभी सोचा ही नहीं था। दिलीप जितना हंसी-मजाक करता था, उतना ही गंभीरता से अपना काम भी करता था। कम संसाधन में बेस्ट आउटपुट देना उसकी विशेषता थी। वह रोज बिना किसी काम के मेरी डेस्क पर आता। कल ही ऑफिस में मैंने उसे बुलाया था, वह यह कहकर भाग गया था कि सर एक शूट करके आता हूं। अब हमारा हंसमुख दिलीप कभी नहीं आएगा।
दिलीप भाई की अंतिम यात्रा मंगलवार दिनांक 24 मार्च को उनके निवास स्थान जमुनिया छीर, भोरी, वार्ड नंबर 3, सीहोर रोड, भोपाल से सुबह 10.30 बजे निकलेगी।
अत्यंत दुखद सूचना। दैनिक भास्कर के फोटो जर्नलिस्ट भाई दिलीप चौकसे जी का आकस्मिक निधन हो गया है। भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति… -तरुण यादव
आदित्य मिश्रा-
आज दिल बेहद भारी है… मेरा जिगरी यार दिलीप चौकसे अब हमारे बीच नहीं रहा। दैनिक भास्कर डिजिटल में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में उसकी पहचान जितनी शानदार थी… उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत उसका दिल था।

हमने साथ में DB Post और भास्कर के इंग्लिश न्यूज़ पेपर में काम किया… हर दिन हर लम्हा आज याद बनकर आंखों के सामने घूम रहा है… उसके चेहरे की वो हमेशा रहने वाली मुस्कान, वो सादगी, और हर किसी को हंसाने का उसका अंदाज़… शायद ही कभी भूल पाऊं।
दिलीप हमेशा मुझसे कहता था आदित्य तू बहुत आगे जाएगा… यार… आज तू खुद बहुत दूर चला गया… लेकिन तेरी बातें, तेरी यादें और तेरी दोस्ती हमेशा मेरे साथ रहेंगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि तुम्हारी आत्मा को शांति दे… तुम हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहोगे। Dilip Chouksey मेरे भाई। ॐ शांति
गौरव सिंह-

दुःखद… दिलीप भैया (गुरु जी) मुझे फोटोग्राफी में जो कुछ भी आया बो सिर्फ आपके कारण आया आपने मुझे बहुत कुछ सिखाया आज ये लिखते हुए बहुत दर्द हो रहा है कि भैया आप हम सभी को छोड़ कर चले गए आपने इस फोटो में लिखा कि “आज छोटे हीरो के साथ सेल्फी” परंतु भैया आप हमेशा से मेरे हीरो रहे हो।
हर जगह मेरी मदद करने के लिए तैयार हर जगह मुझे नया कुछ सिखाने के लिए तैयार हमेशा सही राह दिखाई आपने हमेशा कहा की गौरव हिम्मत मत हारना सब चलता रहता है लेकिन भैया आपने हिम्मत नही दिखाई अभी तो आप को और आगे चलना था परंतु आप जल्दी अलविदा कह गए ये उम्मीद नही थी यार भैया बहुत दर्द दे गए आप भैया… मेरे गुरु हमेशा यादों में रहोगे


