वह 22 नवंबर 2004 की रात थी, जब ठीक 11 बजे “सन्नाटे को चीरती सनसनी” ने पहली बार दर्शकों के दिल पर दस्तक दी थी।
उस रात स्टार न्यूज़ (अभी एबीपी न्यूज़) पर एंकर श्रीवर्धन त्रिवेदी के साथ नए अंदाज में अपराध की खबरों के प्रस्तुतीकरण का सिलसिला शुरू हुआ था। आज 21 साल बाद भी वह सिलसिला जारी है।
देखते ही देखते “सनसनी” शो ने अपने 21 साल पूरे कर लिए हैं।
एबीपी न्यूज़ का यह लोकप्रिय एवं चर्चित शो 21 साल से दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। ‘सनसनी’ ने अपने सफर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन इसकी लोकप्रियता कभी कम नहीं हुई ।
सनसनी की खासियत
‘सनसनी’ की सबसे बड़ी खासियत और ताकत हैं इसके एंकर श्रीवर्धन त्रिवेदी। वह भारतीय न्यूज चैनल्स के इतिहास में इकलौते ऐसे एंकर हैं, जो 21 साल से लगातार चल रहे शो की एंकरिंग कर रहे हैं जो प्रतिदिन प्रसारित होता है । उनके नाम सबसे लंबे वक्त तक एंकरिंग के कई रिकॉर्ड दर्ज हैं।
Limka Book Of Records..
India Book Of Records..
World Book Of Record..
World Book Of Records London..
उपरोक्त के अलावा तमाम अन्य सम्मान उनके नाम हैं.. सनसनी शो के एंकर श्रीवर्धन त्रिवेदी का खास गेटअप और स्टाइल ही आज उनकी पहचान है। वह अपराध की खबरों को एक अलग अंदाज में प्रस्तुत करते हैं और उसी अंदाज़ ने दर्शकों के दिल में जगह बना रखी है।

दरअसल यह शो न सिर्फ अपराध की कहानियों को दिखाता है, बल्कि उनमें शामिल लोगों को भी बेनकाब करता है। शो के एंकर श्रीवर्धन त्रिवेदी अक्सर यह कहते हैं कि ‘सनसनी’ गुनाह और गुनहगारों के खिलाफ एक मुहिम है ..
सनसनी की लोकप्रियता
‘सनसनी’ की लोकप्रियता का असर इतना है कि इसके दर्शकों में हर वर्ग के लोग शामिल हैं। शो ने कई मामलों में पुलिस और प्रशासन को भी जागरूक किया है, जिससे अपराधियों को सजा दिलाने में मदद मिली है।
सनसनी की टीम
‘सनसनी’ की सफलता के पीछे शो के एंकर श्रीवर्धन त्रिवेदी और उनकी टीम का बहुत बड़ा योगदान है। सनसनी की टीम में शामिल अशोक कौशिक और विकास मिश्रा वर्तमान मे भी मजबूत स्तंभ बने हुए हैं। Uday Shankar, Anju Juneja, Sazi Zaman, Milind Khandekar, और ए बी पी के वर्तमान सम्पादक रजनीश आहूजा और एक लंबी फ़ेहरिस्त हैं जिन्होंने इस शो को बनाने मे बहुमूल्य योगदान दिया.. ए बी पी के वर्तमान प्रेसिडेंट अतिदेब सरकार का पूर्ण सहयोग साथ है.. साथ ही पत्रकारों की एक लंबी फ़ेहरिस्त है जिनका आज भी एक परिवार की भांति सनसनी के साथ जुड़ाव है।
इलेक्ट्रॉनिक्स से एम एस सी श्रीवर्धन ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय मे विशेषज्ञता अर्जित की और कई टेलीविजन धारावाहिकों सहित फ़िल्मों मे भी अभिनय किया..
इसे भी पढ़ें-


