Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टाइम्स ग्रुप में निकुंज गर्ग को अंग्रेजी डिजिटल की कमान, मिहिर भट्ट ने छोड़ा समूह

मीडिया जगत से बड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ पत्रकार निकुंज गर्ग को Times Network ने अपने इंग्लिश डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म का प्रमुख (हेड) नियुक्त किया है।

निकुंज गर्ग इससे पहले NDTV में सीनियर मैनेजिंग एडिटर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने नवंबर 2023 में NDTV जॉइन किया था और वहां NDTV 24×7 और NDTV इंडिया दोनों के कंटेंट और न्यूज़रूम ऑपरेशंस की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

टाइम्स नेटवर्क में पुराना अनुभव

दिलचस्प बात यह है कि निकुंज गर्ग इससे पहले भी एक दशक से ज्यादा समय तक टाइम्स नेटवर्क के साथ जुड़े रहे हैं। मिरर नाउ के एडिटर-इन-चीफ और टाइम्स नाउ में मैनेजिंग एडिटर जैसे अहम पदों पर काम कर चुके हैं।

मजबूत पत्रकारिता बैकग्राउंड

निकुंज गर्ग अपनी तेज-तर्रार रिपोर्टिंग और बड़े राजनीतिक व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की कवरेज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में स्टार और ज़ी नेटवर्क जैसे संस्थानों में भी काम किया है।


वहीं, वरिष्ठ पत्रकार मिहिर भट्ट ने Times Network से इस्तीफा दे दिया है। मिहिर भट्ट नेटवर्क में चीफ बिजनेस ऑफिसर और मैनेजिंग एडिटर (Times Influence) के पद पर कार्यरत थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट और बिजनेस दोनों क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाई।

कंटेंट और बिजनेस दोनों में निभाई बड़ी भूमिका

बताया जा रहा है कि भट्ट ने Times Network में रहते हुए कई बड़े कंटेंट प्रोजेक्ट्स और स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप्स को विकसित करने में अहम योगदान दिया। साथ ही उन्होंने नेटवर्क के ब्रांडेड कंटेंट और कंटेंट सॉल्यूशंस बिजनेस को मजबूत करने में भी भूमिका निभाई।

Zee Business में भी लंबा अनुभव

Times Network से पहले मिहिर भट्ट Zee Business के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे, जहां उन्होंने सीनियर एडिटोरियल जिम्मेदारियां संभालीं और मार्केट से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोग्राम्स का नेतृत्व किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन