Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टीवी9 मलयालम से सुमीश, इकोनॉमिक टाइम्स से अयंती बेरा की नई पारी

मीडिया इंडस्ट्री में दो पत्रकारों ने अपने करियर की नई पारी शुरू की है। एक ओर सुमीश टीयू ने टीवी9 नेटवर्क के मलयालम चैनल से जुड़कर नई जिम्मेदारी संभाली है, वहीं स्टार्टअप बीट की चर्चित पत्रकार अयंती बेरा अब द इकोनॉमिक टाइम्स का हिस्सा बन गई हैं।


सुमीश टीयू बने TV9 मलयालम के सीनियर सब एडिटर

वरिष्ठ पत्रकार सुमीश टीयू ने घोषणा की है कि उन्होंने TV9 Malayalam में सीनियर सब एडिटर के रूप में जॉइन किया है। TV9 मलयालम, Associated Broadcasting Company Pvt. Ltd. के स्वामित्व वाले TV9 नेटवर्क का हिस्सा है।

नई जिम्मेदारी को लेकर सुमीश ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह अपने पेशेवर जीवन के नए अध्याय की शुरुआत को लेकर उत्साहित हैं। मीडिया जगत में लंबे अनुभव के साथ सुमीश अब TV9 मलयालम की संपादकीय टीम को मजबूती प्रदान करेंगे।


अयंती बेरा ने थामा इकोनॉमिक टाइम्स का दामन

वहीं, बिजनेस और स्टार्टअप पत्रकारिता में पहचान बना चुकीं अयंती बेरा ने देश के प्रतिष्ठित आर्थिक समाचार पत्र द इकोनॉमिक टाइम्स में नई पारी शुरू की है। अयंती ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह बेंगलुरु से स्टार्टअप सेक्टर की रिपोर्टिंग जारी रखेंगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन