Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडिया टुडे, आउटलुक और रिपब्लिक मीडिया से इन तीन पत्रकारों की नई पारी!

मीडिया जगत में इन दिनों कई युवा पत्रकार नई जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। इसी क्रम में मृदुस्मिता, अभिषेक शर्मा और हर्ष त्रिवेदी ने अपने-अपने नए संस्थानों में नई पारी की शुरुआत की है।


मृदुस्मिता ने जॉइन किया इंडिया टुडे ग्रुप

पत्रकार मृदुस्मिता ने इंडिया टुडे ग्रुप में चीफ सब एडिटर के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की। इंडिया टुडे में वह एजुकेशन और जॉब्स बीट को कवर करेंगी।


आउटलुक इंडिया से जुड़े अभिषेक शर्मा

वहीं पत्रकार अभिषेक शर्मा ने प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आउटलुक इंडिया में नई पारी शुरू की है। इससे पहले वह BW Businessworld के साथ कार्यरत थे। सोशल मीडिया पर अपनी नई शुरुआत की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि बिजनेसवर्ल्ड में उनका कार्यकाल बेहद सीखने वाला और संतोषजनक रहा।


रिपब्लिक बिजनेस में हर्ष त्रिवेदी की नई भूमिका

उधर, पत्रकार हर्ष त्रिवेदी ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के बिजनेस चैनल Republic Business के साथ नई जिम्मेदारी संभाली है। अपनी नई पारी को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर उत्साह जताते हुए लिखा कि रिपब्लिक बिजनेस केवल खबरें ही नहीं बल्कि रिकॉर्ड भी तोड़ने के लिए जाना जाता है और अब यह बिजनेस न्यूज स्पेस में बड़ा बदलाव लाने के लिए तैयार है।

हर्ष त्रिवेदी इससे पहले टीवी9 नेटवर्क और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। मीडिया और बिजनेस पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव रहा है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन