Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

स्कूलों में पत्रकारों की एंट्री को लेकर सिंगरौली DEO कविता त्रिपाठी के आदेश पर विवाद!

Close-up portrait of a smiling woman with a red bindi, wearing gold earrings.

सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। सरकारी स्कूलों में पत्रकारों और आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश जारी करने के बाद सिंगरौली के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) विवादों में घिर गए। आदेश सामने आते ही पत्रकार संगठनों और विभिन्न वर्गों ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए विरोध जताया।

डीईओ ने अपने आदेश में कहा था कि बिना पूर्व अनुमति कोई भी पत्रकार या बाहरी व्यक्ति स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं करेगा। यदि किसी को स्कूल से संबंधित जानकारी चाहिए तो उसे पहले जिला शिक्षा कार्यालय से अनुमति लेनी होगी। इस आदेश को लेकर जिलेभर में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

विवाद बढ़ने के बाद जिला प्रशासन बैकफुट पर आ गया। महज 24 घंटे के भीतर डीईओ ने अपना आदेश वापस लेते हुए नया निर्देश जारी किया। हालांकि इससे पहले उन्होंने इसे लिपिक की गलती कहकर दोष उसके सिर मढ़ने की भरपूर कोशिश की।

बहरहाल, नए आदेश में स्पष्ट किया गया कि पत्रकारों के प्रवेश पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है और केवल स्कूलों की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित न हों, इसका ध्यान रखा जाए।

इस घटनाक्रम के बाद पत्रकार संगठनों ने कहा कि सरकारी स्कूल सार्वजनिक संस्थान हैं और जनहित से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग करना मीडिया का अधिकार है। उन्होंने ऐसे आदेशों को भविष्य में जारी न करने की मांग भी की।

विवादित आदेश पढ़ें…

Official letter from the Office of the District Education Officer, Singrauli, Madhya Pradesh, dated 25-06-2026, about prohibiting unauthorised/untaught teaching practices in schools (orders issued).
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन