Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ऋचा अनिरुद्ध ने डिजिटल प्लेटफार्म ‘कड़क’ से किया किनारा

ऋचा अनिरुद्ध ने नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘कड़क’ से अलग होने का फैसला किया है। इनपुट है कि उन्होंने निजी कारणों से संस्थान छोड़ दिया है।

सूत्रों की माने तो उनका कॉन्ट्रैक्ट जुलाई 2026 के अंत तक था, लेकिन उन्होंने 30 मई को ही अपना इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद नोटिस पीरियड पूरा कर रही थीं। भविष्य में उन्हें नेटवर्क18 समूह के भीतर कोई नई जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।

हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऋचा अनिरुद्ध ने अगस्त 2025 में बतौर कंसल्टेंट ‘कड़क’ जॉइन किया था। यहां वह ‘अनकही’ नाम के शो की मेजबानी कर रही थीं।

ऋचा अनिरुद्ध ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में ज़ी न्यूज़ से रिपोर्टर और एंकर के रूप में की थी। इसके बाद वह चैनल 7 से जुड़ीं, जो बाद में आईबीएन7 और फिर न्यूज़18 इंडिया के नाम से जाना गया।

वर्ष 2007 में उन्हें चर्चित शो ‘जिंदगी लाइव’ की एंकरिंग का मौका मिला। यह शो उनकी पहचान का सबसे बड़ा आधार बना और इसकी लोकप्रियता ने उन्हें देश की प्रमुख टीवी एंकरों की कतार में खड़ा कर दिया। इस शो के लिए उन्हें कई सम्मान भी मिले और उनकी एंकरिंग को व्यापक सराहना मिली।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन