Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

यूट्यूबर/पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या, डबल मर्डर और सुसाइड से हड़कंप!

Collage of three scenes: a storefront, a woman in a yellow shirt with sunglasses, and a taped-off street with police nearby.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मशहूर यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोमती नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। इसके बाद वह करीब एक किलोमीटर दूर अपने घर पहुंचा, जहां उसने अपनी बहन की भी गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी।

दिव्या मिश्रा आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर काम करती थीं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है।

बैंक के बाहर घात लगाकर बैठा था पति

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दिव्या मिश्रा किसी क्लाइंट से मिलने गई थीं। कुछ देर बाद जब वह वापस बैंक पहुंचीं तो उनका पति पहले से ही बैंक के बाहर घात लगाए बैठा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ देर मामूली बातचीत हुई, जिसके बाद पति ने दिव्या पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

गोली लगने के बाद दिव्या लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दिव्या को आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पत्नी की हत्या के बाद बहन को भी मारी गोली

पुलिस के मुताबिक, दिव्या की हत्या के बाद आरोपी करीब एक किलोमीटर दूर अपने घर पहुंचा। वहां उसने अपनी बहन को भी गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

पति-पत्नी के बीच चल रहा था तलाक का केस

जानकारी के मुताबिक, दिव्या मिश्रा और उनके पति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन था। बताया जा रहा है कि दिव्या ने करीब एक साल पहले पति से तलाक के लिए अदालत में याचिका दायर की थी।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वैवाहिक विवाद को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि वारदात के पीछे की वास्तविक वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

प्रज्ञा मिश्रा कौन हैं?
प्रज्ञा मिश्रा सोशल मीडिया और यूट्यूब पर सक्रिय चर्चित पत्रकार/कंटेंट क्रिएटर हैं। दिव्या मिश्रा उनकी बहन थीं। बहन की हत्या की खबर सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है।


अभी अभी फोन आया गोमतीनगर में मेरी बहन को गोली मार दी गई है….लोहिया में है ईश्वर मेरी बहन की रक्षा करे…
-प्रज्ञा मिश्रा, यूट्यूबर


यूट्यूबर पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या! आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत थी दिव्या!
दिव्या मिश्रा के पति मानस ने मारी गोली! एसबीआई में काम करता था दिव्या का पति मानस!
दोनों के बीच तलाक का चल रहा था मुकदमा! दिव्या के पति ने अपनी बीमार बहन को भी मारी गोली!
पत्नी और बहन की हत्या के बाद खुद को भी मारी गोली! मानस की भी हुई मौत!
मानवीय रिश्तों में बढ़ते तनाव एवं लोगों में कम होती सहनशीलता का उदाहरण है यह हत्याकांड!
एक साथ तीन मौतों से राजधानी लखनऊ में सनसनी! पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा
-अनिल कुमार, वरिष्ठ पत्रकार

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन