Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

लंदन में लौंडियाबाजी में नपे हैं भारत के मशहूर वकील साहब!

Headline: Mehul Choksi’s Indian lawyer Vijay Aggarwal charged with sexual assault in London; photo of Vijay Aggarwal.

फरार व्यवसायी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल (57) पर लंदन में दो महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने उन्हें चार मामलों में यौन उत्पीड़न का आरोप पत्र सौंपा है। उनके पर्सनल असिस्टेंट मनप्रीत कौर (41) पर भी यौन उत्पीड़न को बढ़ावा देने और मदद करने के दो आरोप दर्ज किए गए हैं। दोनों को हिरासत में भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को लंदन के शानदार मायफेयर इलाके में ब्रिक स्ट्रीट स्थित एक लग्जरी सर्विस्ड टाउनहाउस में यौन उत्पीड़न की शिकायत मिलने के बाद पुलिस पहुंची। वहां से विजय अग्रवाल और मनप्रीत कौर को गिरफ्तार किया गया। दोनों भारतीय नागरिक हैं और उसी प्रॉपर्टी में ठहरे हुए थे। 

यौन उत्पीड़न के आरोपों का विवरण

  • विजय अग्रवाल पर चार मामलों में यौन उत्पीड़न का आरोप है। इनमें से तीन आरोप 9 अगस्त को एक महिला के साथ हुए कथित घटनाक्रम से जुड़े हैं। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने महिला को उसकी सहमति के बिना यौन तरीके से छुआ। एक और आरोप 26 मई की घटना से जुड़ा है।
  • ये आरोप ब्रिटेन के सेक्सुअल ऑफेंसेज एक्ट 2003 की धारा 3 के तहत लगाए गए हैं।
  • मनप्रीत कौर पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी जॉब विज्ञापन देकर दो महिलाओं को विजय अग्रवाल से मिलवाया और उन्हें उसी पते पर बुलाया। इससे उन्होंने यौन उत्पीड़न के अपराध को बढ़ावा दिया या मदद की। ये आरोप भी 26 मई और 9 अगस्त की घटनाओं से जुड़े हैं।

दोनों आरोपियों को 13 अगस्त को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट्स कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें हिरासत में भेज दिया। अब मामला साउथवार्क क्राउन कोर्ट में 10 सितंबर को सुना जाएगा। 

उसी जगह से दो अन्य लोगों (23 वर्षीय पुरुष और 43 वर्षीय महिला) को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उन्हें आगे की जांच के लिए जमानत पर छोड़ दिया गया है। दोनों पीड़ित महिलाओं की पहचान ब्रिटिश कानून के तहत सुरक्षित रखी गई है और उन्हें स्पेशलिस्ट पुलिस ऑफिसर्स का सहयोग मिल रहा है। 

विजय अग्रवाल मेहुल चोकसी के बेल्जियम में चल रहे प्रत्यर्पण मामले में उनका प्रतिनिधित्व कर रहे थे। चोकसी पर भारत में पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोप है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन