Connect with us

Hi, what are you looking for?

Media Job

सुधीर चौधरी के शो ‘Decode’ में इन पदों पर वैकेंसी

नई दिल्ली: वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी के प्राइम टाइम न्यूज शो ‘Decode with Sudhir Chaudhary’ के लिए टीम में नई भर्तियां की जा रही हैं। शो का प्रसारण DD News पर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे किया जाता है और इसका निर्माण Esprit Productions Pvt. Ltd. कर रहा है।

कंपनी की ओर से जारी भर्ती पोस्टर में अलग-अलग भूमिकाओं के लिए प्रतिभाशाली प्रोफेशनल्स से आवेदन मांगे गए हैं। इसमें Writers, Story Producers और Show Producer के पद शामिल हैं।

Writers के लिए क्या योग्यता चाहिए?

Writers की भूमिका के लिए उम्मीदवारों से मजबूत रिसर्च और इंसाइटफुल स्टोरीटेलिंग की क्षमता की अपेक्षा की गई है। यानी उम्मीदवार को खबरों पर गहरी रिसर्च करने के साथ उन्हें प्रभावी और दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम होना चाहिए।

Story Producers के लिए ये काम

Story Producer के तौर पर चयनित उम्मीदवारों की जिम्मेदारी में News Production, GFX Design और AI Tools & Applications शामिल होंगे। इस भूमिका में न्यूज स्टोरी को तैयार करने से लेकर उसके विजुअल प्रेजेंटेशन और AI आधारित टूल्स के इस्तेमाल तक का काम करना होगा।

Show Producer की भूमिका

Show Producer के लिए Planning, Coordination और Execution प्रमुख जिम्मेदारियां होंगी। यानी शो की प्लानिंग से लेकर अलग-अलग टीमों के बीच समन्वय और शो के अंतिम क्रियान्वयन तक की जिम्मेदारी इस भूमिका में होगी।

इच्छुक उम्मीदवार अपना CV और Work Sample ईमेल कर सकते हैं: [email protected]

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन