Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

CJP के प्रवक्ता का नाम सौरव दास नहीं, सौरभ दास है!

नीरेंद्र नागर-

खोजी पत्रकार, ऐक्टिविस्ट और अब कॉक्रोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता Saurav Das के मामले में हिंदी का मेनस्ट्रीम और सोशल मीडिया वही ग़लती कर रहा है जो उसने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के मामले में की थी। सौरभ गांगुली का नाम रोमन में Sourav लिखा जाता है और हिंदी का मीडिया उसे शुरू से सौरव लिखता आया है। उसी तरह Saurav Das को भी सौरव दास लिखा जा रहा है।

दोनों बंगाली हैं और बांग्ला में ‘भ’ के लिए अक्सर V लिखा जाता है। कारण क्या है, यह मैं सौरभ गांगुली वाली शब्दचर्चा में बता चुका हूँ। एक वाक्य में दोहरा देता हूँ। बांग्ला में V का उच्चारण ‘वी’ नहीं, ‘भी’ किया जाता है। वहाँ Virus को भाइरास और Vote को भोट बोलते हैं। इसीलिए
सौरभ (अर्थ सुगंध) को रोमन में लिखते समय Saurabh के बजाय Saurav या Sourav लिखते हैं। लेकिन बांग्ला में उसे सौरभ (সৌরভ) ही बोलते और लिखते हैं। बांग्ला के अख़बारों और वेबसाइटों में उसे सौरभ दास ही लिखा जा रहा है (देखें चित्र)।

यह वैसा ही है जैसे कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल का नाम रोमन में Ajit Doval लिखा जाता है। ऐसे में क्या हिंदी मीडिया उनका नाम अजित डोवाल लिखता है? नहीं। फिर सौरभ गांगुली और सौरभ दास के मामले में ऐसी बेवकूफ़ी क्यों?

पिछली शब्दचर्चा…

शब्दचर्चा 94 : अधिकतर साइटें लिख रहीं हैं सतलुज, NBT सतलज – सही कौन?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन