Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

विशाल तिवारी, अंजलि शर्मा और सिमरन राजपाल के बारे में सूचनाएं!

मीडिया जगत में करियर से जुड़े कई बदलाव सामने आए हैं। विशाल तिवारी, अंजलि शर्मा और सिमरन राजपाल ने अपने-अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट साझा किए हैं।


विशाल तिवारी ने ‘द इकोनॉमिक टाइम्स’ के साथ नई पारी शुरू की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि उन्होंने संस्थान में न्यूज डेस्क एडिटर के पद पर जॉइन किया है। विशाल ने अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह जाहिर किया है।


वहीं, अंजलि शर्मा ने ‘जागरण न्यू मीडिया’ जॉइन किया है। उन्होंने अपनी नई पारी की शुरुआत की जानकारी साझा करते हुए इसे अपने करियर का एक महत्वपूर्ण और उत्साहपूर्ण कदम बताया है। हालांकि, उनकी नई जिम्मेदारी के बारे में फिलहाल अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।


उधर, सिमरन राजपाल ने ‘जी मीडिया’ के साथ अपने सफर को विराम दे दिया है। उन्होंने अपनी विदाई को लेकर कहा कि हर अध्याय का एक अंत होता है और ‘जी मीडिया’ के साथ बिताए समय के लिए वह बेहद आभारी हैं।

सिमरन राजपाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों और भू-राजनीति से मनोरंजन की तेज रफ्तार दुनिया में कदम रखना उनके लिए एक नया और चुनौतीपूर्ण अनुभव था। उन्होंने कहा कि ‘जी मीडिया’ ने उन्हें सीखने और आगे बढ़ने के लिए बेहतरीन माहौल दिया।

हालांकि, सिमरन राजपाल ने अभी अपने अगले ठिकाने या नई जिम्मेदारी के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन