Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

स्वतंत्र यादव नामक युवक के खुलासे के बाद यह बात साफ हो गई कि जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में BJP द्वारा गुंडे भेजे गए थे!

Collage of three people: a man in a black polo and sunglasses posing with a cane outside a building; a man with a bandaged head wearing a light shirt; a woman in a brown polo/tee standing outdoors at night.

बलवंत यादव-

जंतर मंतर प्रोटेस्ट के दौरान BJP के द्वारा गुंडे भेजे गए थे ये बात एकदम साफ हो गई। स्वतंत्र भारद्वाज नामक युवक ने यहां तक दावा किया कि उसने प्रोटेस्ट करने वालों पर हमले के लिए दिल्ली पुलिस का डंडा और जूता तक इस्तेमाल किया।

कितना दुखद है ये देखना कि कैमरे के सामने ठहाके लगाता एक चेहरा और बैकग्राउंड में कराहती हमारी न्याय व्यवस्था—स्वतंत्र भारद्वाज का वायरल वीडियो किसी भी संवेदनशील नागरिक की रूह कंपा देने के लिए काफी है। जिस देश की पहचान बाबा साहेब के संविधान और कानून की बराबरी से है, वहां एक बुजुर्ग के लहूलुहान सिर और 60 टांकों की बर्बरता पर सीना ठोककर तालियां पीटी जा रही हैं। यह सिर्फ एक हिंसक वारदात का कबूलनामा नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र के मुंह पर तमाचा है।

एक बेबस बुजुर्ग बाप को मरणासन्न हालत में एम्बुलेंस में छोड़ देने वाला शख्स आज खुलेआम हंसते हुए हत्या के प्रयास (धारा 307) की नुमाइश कर रहा है। उससे भी ज्यादा खौफनाक और घिनौना उसका यह दावा है कि सत्ता और सियासत उसकी जेब में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चिराग पासवान और भाजपा नेता कपिल मिश्रा के नाम की आड़ लेकर वह कानून को ललकार रहा है कि ‘एक फोन’ पर पुलिस की लाठियां झुक गईं और हथकड़ियां खुल गईं।

यदि सत्ता की छांव में पलते ऐसे गुंडे खुलेआम अपराध का उत्सव मनाएंगे और कानून तमाशबीन बना रहेगा, तो इंसाफ की चौखट पर माथा टेकने वाली आम जनता का भरोसा हमेशा के लिए टूट जाएगा।

यह दिल्ली पुलिस और अदालतों की साख की अंतिम परीक्षा है। इस वायरल वीडियो का अविलंब स्वतः संज्ञान लेकर स्वतंत्र भारद्वाज को जेल की सलाखों के पीछे धकेला जाए। अगर आज यह रसूखदार गुंडागर्दी नहीं थमी, तो तय मानिए कि इस मुल्क में इंसाफ जिंदा नहीं, सिर्फ एक खोखला ढोंग बनकर रह गया है।

स्वतंत्र नामक युवक की स्वीकारोक्ति सुनिए…

प्रधानमंत्री से लेकर कपिल मिश्रा तक को अपना बड़ा भाई बता रहे इस युवा गुंडे को सुनिए!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन