Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

अब टीवी पर डायरेक्ट देखना आसान होगा YouTube, पढ़िए नया अपडेट

नई दिल्ली: YouTube ने TV पर वीडियो देखने के दौरान फोन से कंट्रोल करने वाले अपने Companion Viewing फीचर में बड़ा बदलाव किया है। अब इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल फोन और TV का एक ही Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट होना जरूरी नहीं होगा। यूजर्स को दोनों डिवाइस में सिर्फ एक ही YouTube अकाउंट से साइन इन करना होगा।

YouTube ऐप जब मोबाइल और TV दोनों डिवाइस पर खुला होगा, तो मोबाइल ऐप TV पर चल रहे वीडियो को पहचानकर एक Companion Panel खोलेगा। इस पैनल की मदद से यूजर्स अपने फोन से TV पर चल रहे वीडियो को कंट्रोल कर सकेंगे।

फोन के जरिए यूजर्स वीडियो को लाइक करने, कमेंट करने और चैनल को सब्सक्राइब करने जैसे काम भी कर सकेंगे, जबकि वीडियो TV पर चलता रहेगा।

TV पर वीडियो चलता रहेगा, फोन पर कर सकेंगे ब्राउजिंग

नए अपडेट की खास बात यह है कि यूजर्स TV पर वीडियो देखते हुए मोबाइल ऐप पर दूसरे वीडियो भी खोज सकेंगे। वे YouTube Shorts ब्राउज कर सकते हैं या दूसरे वीडियो सर्च कर सकते हैं, बिना TV पर चल रहे वीडियो को रोके।

इसके अलावा YouTube के होमपेज फीड से भी किसी वीडियो को सीधे TV पर चलाया जा सकेगा। इसके लिए वीडियो के सामने दिए गए तीन डॉट वाले मेन्यू पर टैप करके “Play on different device” विकल्प चुनना होगा।

YouTube मोबाइल ऐप की होम स्क्रीन के ऊपर मौजूद Devices आइकन के जरिए भी Companion Panel को एक्सेस किया जा सकता है।

YouTube के मुताबिक, इस बदलाव का मकसद TV पर कंटेंट देखते समय फोन से कमेंट टाइप करने, वीडियो का डिस्क्रिप्शन पढ़ने और चैनल सब्सक्राइब करने जैसे कामों को आसान बनाना है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन