Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़ एजेंसी रायटर्स में अत्रेई चटर्जी को मिला प्रमोशन

Woman in a bright pink puffer jacket sits by a window with snowy mountains in the background, looking at the camera with a slight smile.

वरिष्ठ पत्रकार अत्रेई चटर्जी को Reuters में प्रमोशन मिला है। उन्हें Deputy Editor के पद पर नियुक्त किया गया है। नई भूमिका में वह Reuters की North America Headline News टीम की जिम्मेदारी संभालेंगी।

अत्रेई चटर्जी ने अपने करियर में इस नई उपलब्धि पर खुशी जताते हुए अपने मेंटर्स और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके समर्थन और प्रेरणा ने इस सफर को संभव बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कोलकाता की मूल निवासी अत्रेई ने क्राइस्ट यूनिवर्सिटी बैंगलोर से इंटरनेशनल ग्लोबल स्टडीज में मास्टर किया हुआ है। अत्रेई ने 2021 में बतौर करेस्पॉन्डेंट रायटर्स ज्वाइन किया था।

साल 2026 में उन्हें सीनियर करेस्पॉन्डेंट बनाया गया था और अब नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन