Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

न्यूज़18 इंडिया में रुबिका ने हथियाया अमीश का शो ‘आर पार’, आज 12 अक्टूबर से प्रसारण!

टीवी एंकर रुबिका लियाकत News18 इंडिया के प्राइम टाइम डिबेट शो ‘आर पार’ को होस्ट करेंगी। शो का प्रसारण 12 अक्टूबर से शुरू होगा। यह हर दिन शाम 6:50 बजे एक घंटे तक प्रसारित किया जाएगा।

‘आर पार’ News18 इंडिया के प्रमुख डिबेट शो में शामिल है। इसमें दिन की बड़ी राष्ट्रीय घटनाओं और मुद्दों पर अलग-अलग विचारों के साथ बहस की जाती है। शो में मुद्दों के आम लोगों पर पड़ने वाले असर को भी समझने की कोशिश की जाती है। रुबिका लियाकत के आने के साथ शो एक नए दौर में प्रवेश करेगा। चैनल के मुताबिक, शो का मूल अंदाज बरकरार रहेगा, जिसमें मुद्दों पर स्पष्ट रुख रखने के साथ विरोधी विचारों को भी अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा।

अपने नए शो को लेकर रुबिका लियाकत ने कहा कि ‘आर पार’ News18 इंडिया के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। दर्शकों ने हमेशा इसमें उठाए जाने वाले मुद्दों की गहराई और अलग-अलग नजरियों को पसंद किया है। उन्होंने कहा कि वह तीखे सवालों, बेबाक बातचीत और दर्शकों के साथ मजबूत जुड़ाव के जरिए शो की विरासत को आगे बढ़ाना चाहती हैं।

News18 इंडिया के मैनेजिंग एडिटर ज्योति कमल ने कहा कि ‘आर पार’ हमेशा से लोगों से जुड़े अहम मुद्दों को उठाने वाला कार्यक्रम रहा है। इसका मकसद केवल सुर्खियों तक सीमित रहने के बजाय किसी मुद्दे के अलग-अलग पहलुओं और नजरियों को सामने लाना है, ताकि दर्शक उसके महत्व को बेहतर ढंग से समझ सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि रुबिका लियाकत की बहस करने की शैली और दर्शकों के साथ उनका जुड़ाव शो को नया आयाम देगा।

ये भी पढ़ें…

रुबिका के पास नौकरी की कमी नहीं है, नेटवर्क18 ग्रुप ने फिर गले लगाया, मिली डबल जिम्मेदारी!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन