Connect with us

Hi, what are you looking for?

मध्य प्रदेश

पत्रकारों के माइकों की लड़ाई से चिढ़े मुख्यमंत्री मोहन यादव बिना जवाब दिए ही निकल गए!

Man with a mustache in a dark suit speaks to reporters as microphones from various news outlets loom around him in a crowded press scrum.

पंकज मुकाती-

पत्रकारों के माइक की उठापठक, आखिर सीएम कितना संयम रखें

इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव पत्रकारों से नाराज होकर बिना बात किये ही चले गए। दरअसल, माइक और आईडी वाली पत्रकारिता चिढ़ सी पैदा कर देती है।

एक के बाद एक 50 से ज्यादा माइक मुंह में घुसाने की कोशिश। उनको उपर नीचे करने के संघर्ष में खड़खड़ाहट, आवाजें। इस बीच नीचे करो, ऊपर करो, अरे थोड़ी जगह दो, कहाँ घुसे जा रहो हो। अरे ठीक से रखो यार।

फिर थोड़ा कुछ सेट होता है तो फिर पीछे से कोई बीच से हटो यार। अब इन सबके बीच आप मुख्यमंत्री के चेहरे की भाव भंगिमा को देखिये। आखिर कोई कितना सब्र, संयम रखे। ये रोज का है। जब आपको रील के लिए बाइट मिल ही जाती है सोशल मीडिया में तो फिर क्या जरुरी है हर जगह माइक घुसाना।

माइकों की झटका झटकी का वीडियोे इस लिंक पर देखें- मोहन यादव

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन