Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

हिंदुस्तान लखनऊ से शैलेश मिश्रा की विदाई, दैनिक जागरण में बने सब एडिटर

हिंदुस्तान लखनऊ में करीब चार साल काम करने के बाद शैलेश मिश्रा ने दैनिक जागरण लखनऊ में बतौर सब एडिटर नई पारी शुरू की है।

पत्रकार शैलेश मिश्रा, जिन्होंने दैनिक जागरण लखनऊ में सब एडिटर के रूप में जॉइन किया

हिंदुस्तान अखबार के लखनऊ संस्करण में करीब चार साल काम करने के बाद पत्रकार शैलेश मिश्रा ने नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने दैनिक जागरण लखनऊ में बतौर सब एडिटर जॉइन किया है।

अयोध्या से ताल्लुक रखने वाले शैलेश मिश्रा अमर उजाला नोएडा और हिंदुस्तान मेरठ में काम करते हुए हिंदुस्तान लखनऊ पहुंचे थे। उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है।

नई जिम्मेदारी संभालने पर शैलेश ने सोशल मीडिया पर लिखा, “प्रतिष्ठित अखबार हिंदुस्तान लखनऊ में करीब 4 साल का शानदार सफर रहा। काम के दौरान वरिष्ठजनों का भरपूर सहयोग मिला। इसके लिए आप सबका धन्यवाद। अमर उजाला नोएडा और मेरठ हिंदुस्तान होते हुए लखनऊ पहुंचा था। अब प्रतिष्ठित अखबार दैनिक जागरण लखनऊ में बतौर सब एडिटर काम की शुरुआत की है। आप सबसे आशीर्वाद की कामना करता हूं।”

उनके साथियों और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास