Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

बदायूं : 4PM न्यूज़ छोड़कर रफ्तार मीडिया पहुंचे संतुलित पाठक, बने बदायूं ब्यूरो चीफ

वरिष्ठ पत्रकार संतुलित पाठक ने 4PM न्यूज़ को अलविदा कहकर रफ्तार मीडिया का दामन थामा है। रफ्तार मीडिया ने उन्हें बदायूं का ब्यूरो चीफ नियुक्त किया है।

बदायूं। जिले की पत्रकारिता में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वरिष्ठ पत्रकार संतुलित पाठक 4PM न्यूज़ को छोड़कर रफ्तार मीडिया में शामिल हो गए हैं। रफ्तार मीडिया ने उन्हें बदायूं का ब्यूरो चीफ नियुक्त किया है।

संतुलित पाठक लंबे समय से बदायूं की पत्रकारिता में सक्रिय हैं और अपनी निडर और बेबाक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग, जन समस्याओं को उठाना और सच को सच कहना उनकी पहचान रही है।

रफ्तार मीडिया में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि अब बदायूं की हर छोटी-बड़ी खबर और जनता की हर समस्या को और ज्यादा ताकत के साथ उठाया जाएगा।

रफ्तार मीडिया परिवार ने उनके शामिल होने पर खुशी जताई है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में बदायूं में रफ्तार मीडिया और मजबूत होगा।

बदायूं के पत्रकारों और शुभचिंतकों ने भी संतुलित पाठक को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास