Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

‘मैं कहीं नहीं जा रहा’ कहकर नाम हटवाने वाले अमर उजाला के अनिल यादव अब हिंदुस्तान पहुंचे

अमर उजाला प्रयागराज में सिटी डेस्क इंचार्ज रहे अनिल यादव ने हिंदुस्तान अखबार के साथ नई पारी शुरू कर दी है। भड़ास ने यह सूचना पहले ही दे दी थी, तब उन्होंने फोन कर इसे गलत बताया था और अपना नाम हटवाया था।

अनिल यादव की फेसबुक पोस्ट, हिंदुस्तान अखबार के साथ नई पारी

अमर उजाला प्रयागराज में सिटी डेस्क इंचार्ज रहे अनिल यादव ने इस्तीफा देकर हिंदुस्तान अखबार के साथ नई पारी शुरू कर दी है। उन्होंने दिवाली से ठीक पहले अमर उजाला से इस्तीफा दे दिया था। अब खुद अनिल यादव ने फेसबुक पर हिंदुस्तान के लोगो के साथ पोस्ट डालकर लिखा है- “नया सफर, पुराना ठिकाना…बस शहर दूसरा है, वह कानपुर था, यह संगमनगरी है। यादें कानपुर की गलियों में बसी हैं और अब ख्वाब संगम के किनारों पर सजेंगे।”

भड़ास4मीडिया ने अमर उजाला प्रयागराज से हो रहे इस्तीफों की खबर में काफी पहले ही बता दिया था कि अनिल यादव हिंदुस्तान जा रहे हैं। भड़ास के पास पक्की सूचना थी कि वे हिंदुस्तान जॉइन करने वाले हैं और प्रयागराज में अपना नोटिस पीरियड पूरा कर रहे हैं।

लेकिन खबर छपने के बाद अनिल यादव ने भड़ास को बार-बार फोन और मैसेज करके कहा कि वे कहीं नहीं जा रहे हैं, अमर उजाला में ही हैं, इसलिए उनका नाम खबर से हटा दिया जाए। उनके कहने पर भड़ास ने उस खबर से उनका नाम हटा दिया था। अब उनकी अपनी फेसबुक पोस्ट से साफ हो गया है कि भड़ास की सूचना सही थी और नाम हटवाने के लिए उन्होंने जो कहा था, वह सच नहीं था।

मीडिया में ऐसे लोग भी हैं जिनकी असली बात सामने आ जाए तो वे बौखला जाते हैं। फिलहाल अनिल यादव को नई पारी के लिए शुभकामनाएं। साथ में एक सलाह भी कि अगर कोई आपकी सही खबर प्रकाशित कर दे तो बौखलाएं नहीं, और झूठ बोलकर अपना नाम हटवाने की कोशिश न करें, क्योंकि यह उल्टा भी पड़ सकता है। मीडिया के साथी भी इस प्रकरण को याद रखें।


पिछली खबर: अमर उजाला प्रयागराज में आजकल ये क्या चल रहा है भाई!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास