Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

होमगार्ड के क़त्ल का आरोपी है ज़ी संगम का हापुड़ संवाददाता

जी मीडि़या का भगवान ही मालिक हैं यहां कत्ल के आरोपियों को रिर्पोटर बनाया जा रहा है। यूपी के हापुड़ जनपद में पिलखुवा निवासी मौ. ताहिर नाम का शख्स जी संगम के लिए रिर्पोटिंग कर रहा है। जानकारी के अनुसार मौ. ताहिर पुत्र मौ. यामीन, निवासी पिलखुवा, जनपद हापुड़, पर गाजियाबाद के थाना लिंक रोड़ क्षेत्र में 13.07.2012 को डयूटी पर तैनात होमगार्ड विकास तिवारी की अपने साथियों के साथ पीट पीटकर हत्या करने का आरोप है।

3 TAHIR DURING REPORTIN

मौ. ताहिर, कैमरे से शूट करते हुए

3 TAHIR DURING REPORTIN

जी मीडि़या का भगवान ही मालिक हैं यहां कत्ल के आरोपियों को रिर्पोटर बनाया जा रहा है। यूपी के हापुड़ जनपद में पिलखुवा निवासी मौ. ताहिर नाम का शख्स जी संगम के लिए रिर्पोटिंग कर रहा है। जानकारी के अनुसार मौ. ताहिर पुत्र मौ. यामीन, निवासी पिलखुवा, जनपद हापुड़, पर गाजियाबाद के थाना लिंक रोड़ क्षेत्र में 13.07.2012 को डयूटी पर तैनात होमगार्ड विकास तिवारी की अपने साथियों के साथ पीट पीटकर हत्या करने का आरोप है।

3 TAHIR DURING REPORTIN

मौ. ताहिर, कैमरे से शूट करते हुए

बाकायदा होमगार्ड की पत्नी ने थाना लिंक रोड़ गाजियाबाद में अपराघ संख्या 267/2012 धारा 147,149, 302, 332, 353, 506 व 7 क्रिमनल लॉ एमेंण्टमेंन्ट एक्ट के तहत रिर्पोट दर्ज करायी थी। रिर्पोट के अनुसार डयूटी पर तैनात होमगार्ड विकास तिवारी ने एक टाटा 407 को जब नो एंट्री जोन में जाने से रोका तो मौ. ताहिर ने खुद को जी न्यूज का रिर्पोट बताते हुए होमगार्ड को धमकाया। जब होमगार्ड नहीं माना तो ताहिर ने अपने साथियो के साथ होमगार्ड को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने 11 मार्च 2014 को आरोप पत्र तैयार कर सक्षम न्यायालय में दाखिल किया, परिणाम स्वरूप जी संगम का पत्रकार मौ. ताहिर लगभग 3 माह तक क़त्ल के आरोप में डासना जेल में रहा। और अब जमानत पर छूटने के बाद हापुड़ से जी संगम की रिपोर्टिंग कर रहा है।

1 CHARGE SHEET

न्यायालय में दाखिल की गई चार्जशीट

आपराधिक प्रवृति के लोगों के पत्रकारिता के क्षेत्र में आने से पत्रकारिता में निरंतर गिरावट आ रही है। लेकिन ज़ी मीडि़या प्रबंधक पत्रकारिता के क्षेत्र में घुस रहे अपराधियों पर रोक लगाने का न ही प्रयास कर रहा है और न ही उसे अपनी साख की फिक्र है।

भड़ास को भेजे गए पत्र पर आधारित।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. puneet sharma

    October 9, 2014 at 2:27 am

    जी संगम ऐसे पत्रकार को बहार का रास्ता दिखाये!
    भड़ास फार मीडिया डाक काम की इस खबर से पत्रकारिता के क्षेत्र में माइक व कैमरा लेकर घूम रहे एक और दागी चेहरे को बेनकाब करने का काम किया है। यदि ऐसे लोग पत्रकारिता करेगे तो पत्रकारिता में गिरावट आना स्वभाविक है, यही नही अपराधिक छवि वाले पत्रकारो को पत्रकारिता की आड़ में प्रशासनिक संरक्षण तो मिलेगा ही, साथ ही अपराधिक प्रवृति के पत्रकारो का मनोबल भी बढ़ेगा। जी मीडि़या प्रबंधन को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करके ऐसे लोगो को बहार करना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन