Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पंद्रह हजार फीट की उंचाई पर एयर इंडिया के जहाज के भीतर ये क्या हो गया, देखें वीडियो

अमृतसर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट अचानक एयर टर्बुलेंस यानि हवा में तेज झटके का शिकार हुई. खराब मौसम की वजह से फ्लाइट 15 हजार फीट की ऊंचाई पर करीब 10 से 12 मिनट तक हिचकोले खाती रही. इस दौरान 3 यात्रियों को चोट आई. खिड़की का एक पैनल उखड़ कर विंडो सीट के पास बैठी महिला के सिर पर जा गिरा. कुछ ऑक्सीजन मॉस्क निकलकर अंदर गिर गए.

एयर इंडिया के इस प्लेन में कुल 240 यात्री सवार थे. अचानक झटका लगने से एक यात्री का सिर ऊपर के पैनल से टकरा गया, जिसके बाद उन्हें और दो अन्य यात्रियों को चोटें आईं. यात्री ने शायद सीट बेल्ट नहीं बांध रखी थी. वहीं, विडों पैनल (18-ए) नीचे आ गया. यह देख यात्रियों में डर बैठ गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि बाहर की विंडो नहीं टूटी.

इस फ्लाइट में सफर के करीब 10-15 मिनट यात्रियों के लिए किसी आफत से कम नहीं रहे. टेकऑफ के कुछ देर बाद ही खराब मौसम के चलते यात्रियों को तेज झटके लगे. तब फ्लाइट 15 हजार फीट की ऊंचाई पर थी. अचानक तेज झटकों की वजह से कुछ यात्रियों के सिर केबिन से टकरा गए. इन यात्रियों ने सुरक्षा बेल्ट को नहीं पहना था. कुल 3 यात्रियों को चोट आई जिन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर फर्स्ट एड दिया गया.

एयर टर्बुलेंस के दौरान खिड़की का पैनल टूट कर महिला यात्री के सिर पर गिरने और यात्रियों के जख्मी होने की एयर इंडिया, डीजीसीए और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन बोर्ड (एएआईबी) जांच कर रहा है.

इस घटना से जुड़ा 50 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें देख सकते हैं कि एयर होस्टेस खिड़की के उखड़े हुए पैनल को फिट कर रही है. इस दौरान वह विंडो सीट पर बैठी बुजुर्ग महिला यात्री के सिर पर हाथ फेरते हुए और उन्हें ढांढस बधाते भी दिखी.

इस वीडियो को देखने के लिए नीचे क्लिक करें :


भड़ास के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए नीचे की तस्वीर पर क्लिक करें :

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन