Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मौर्य टीवी को आन पेपर मात्र 7.79 करोड़ रुपए में खरीदा ज़ी ग्रुप ने

बिहार-झारखंड केंद्रित हिंदी न्यूज और समसामयिक मामलों के चैनल मौर्य टीवी की 38 प्रतिशत हिस्सेदारी जी मीडिया ने काफी पहले खरीद लिया था लेकिन अब पूरी हिस्सेदारी खरीद करके जी मीडिया यानि ज़ी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड (ज़ेडएमसीएल) मौर्य टीवी का पूरी तरह मालिक बन गया है. मौर्य टीवी प्राइवेट लिमिटेड को कुल 7.79 करोड़ रुपए में खरीदा है. अधिग्रहण की मामूली रकम को देखते हुए कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि यह मजबूरी में की गई बिक्री लगती है. वहीं कुछ अन्य का कहना है कि काफी कुछ पैसा ब्लैक में भी लिया दिया गया हो सकता है. 

ज्ञात हो कि मौर्य टीवी प्राइवेट लिमिटेड की 37.87 प्रतिशत इक्विटी पहले से ही ज़ी मीडिया के पास थी. पिछले महीने उसने बाकी हिस्सेदारी भी खरीदकर कंपनी का पूरा स्वामित्व हासिल कर लिया है.  7 अक्टूबर 2013 को ही ज़ी मीडिया ने मौर्य टीवी के प्रवर्तकों – प्रकाश झा, संगीता झा, मनमोहन शेट्टी व कृशनलाल छाबरा के साथ कंपनी का 100 प्रतिशत मालिकाना हासिल करने के लिए शेयर खरीद समझौता (एसपीए) कर लिया था. लेकिन उसने मौर्य टीवी प्राइवेट लिमिटेड की 37.87 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी ही खरीदी. अभी दिसंबर में जाकर उसने उसका अधिग्रहण पूरा किया और उसे अपने पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी बना ली. शेयर खरीद समझौते के बाद ज़ी मीडिया ने 16 जनवरी 2014 से मौर्य टीवी को ज़ी पुरवैया (बिहार व झारखंड के लिए) के रूप में पेश कर दिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन