Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रमेश मिश्रा, मनोज त्यागी, मयंक, सतीश, मनीष के बारे में सूचनाएं

दैनिक जागरण नोएडा के ब्यूरो चीफ रमेश मिश्रा के बारे में सूचना है कि उन्हें नोएडा मुख्याल में जनरल डेस्क पर भेज दिया गया है. उनकी जगह पर नया ब्यूरो चीफ मनोज त्यागी को बनाया गया है. रमेश मिश्रा पर कई तरह के आरोप लगने के कारण उनका तबादला किए जाने की चर्चा है.

दैनिक जागरण नोएडा के ब्यूरो चीफ रमेश मिश्रा के बारे में सूचना है कि उन्हें नोएडा मुख्याल में जनरल डेस्क पर भेज दिया गया है. उनकी जगह पर नया ब्यूरो चीफ मनोज त्यागी को बनाया गया है. रमेश मिश्रा पर कई तरह के आरोप लगने के कारण उनका तबादला किए जाने की चर्चा है.

उधर, आई-नेक्स्ट गोरखपुर में सीनियर रिपोर्टर मयंक अंशु श्रीवास्तव का लखनऊ तबादला कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि डिप्टी न्यूज एडिटर अश्विनी पांडेय से परेशान होकर उन्होंने ट्रांसफर ले लिया. आई-नेक्स्ट गोरखपुर के मार्केटिंग हेड विनोद चौधरी और डीएनई अश्विनी पांडेय के बीच विज्ञापन क्लाइंट को लेकर विवाद की स्थिति है.

सतीश राय ने पत्रिका भोपाल छोड़कर सीनियर सब-एडीटर की पोस्ट पर लोकमत औरंगाबाद का दामन थामा. अंदरुनी राजनीति के चलते उन्होंने पत्रिका छोडा. उन्होंने अपना इस्तीफा अरुण चौहान को दिया. चार साल से पत्रिका में डेस्क पर रहे. दो साल पहले रायपुर पत्रिका से ट्रांसफर पर भोपाल आये. रायपुर में पत्रिका को स्थापित करने में भूमिका निभाई. पत्रिका से पहले सागर भास्कर में भी रहे. डेस्क पर अनुभव के चलते लोकमत औरंगाबाद में सम्पादक अमिताभ श्रीवास्तव ने सिटी डेस्क इंचार्ज की जिम्मेदारी दी है.

अंग्रेजी अखबार डेक्कन हेराल्ड, दिल्ली से खबर है कि सरकुलेशन डिपार्टमेंट के मैनेजर मनीष कुमार का जबरदस्ती इस्तीफा उनके बॉस योगेश माथुर ने ले लिया. चर्चा है कि नाकारापन के कारण खुद की नौकरी जाते देख माथुर ने दूसरों को बलि लेनी शुरू कर दी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन