Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

फ़िल्म निर्माताओ से ठगी के आरोपी दुर्गेश सिंह की पुलिस हिरासत फिर चार दिन बढ़ी

ठग दुर्गेश सिंह

मुम्बई : 40 से ज्यादा फ़िल्म निर्माताओ से ठगी के मामले में नोएडा से गिरफ्तार कर मुम्बई लाये गए आरोपी दुर्गेश आर सिंह  को अंधेरी की अदालत ने तीसरी बार फिर चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। दुर्गेश की ठगी के शिकार हुए फ़िल्म निर्माताओ के लगातार आ रहे स्टेटमेंट को देखते हुए और मामले को गंभीरता से लेते हुए अंधेरी कोर्ट ने  उसे  फिर 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

इस मामले में  निर्माताओ की संस्था इम्पा में 40  निर्माताओ ने दुर्गेश आर सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत किया है। मुंबई के अंधेरी कोर्ट ने ४० से ज्यादा फिल्म निर्माताओं के साथ ठगी करने वाले आरोपी आर्या म्युजिक कंपनी के मालिक दुर्गेश आर सिंह को २6 नवंबर तक फिर पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उसे नोएडा से  ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया है। ये तीसरी बार हुआ है जब अंधेरी कोर्ट ने उसे पुलिस हिरासत में भेजा है।

उधर फिल्म निर्माताओं की संस्था इंपा ने भी  पिछले दिनों एक पब्लिक नोटिस जारी कर फिल्म निर्माताओं को दुर्गेश की ठगी के बारे में सचेत किया है। आरोपी दुर्गेश आर सिंह को ओशिवरा पुलिस नोएडा से गिरफ्तार कर पिछले दिनों मुंबई लायी और यहां अंधेरी के कोर्ट नंबर २२ में पेश किया था। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के लिये पुलिस हिरासत में भेज दिया था। पुलिस हिरासत की तीन दिन की अवधि समाप्त होने के बाद फिर उसे अंधेरी कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान अधिवक्ता नागेश मिश्रा ने  फिल्म निर्माताओं का पक्ष रखा।

अदालत ने इस मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी दुर्गेश सिंह को फिर से 26 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पकड़ा गया आरोपी इतना शातिर है कि उसने खुद का आर्या न्यूज नाम से चैनल भी शुरु करने का दावा किया था और कहा था कि उसके चैनल को चाईना से मदद मिल रही है। उसने जयपुर के कई पत्रकारों को अपने यहां भारी भरकम रकम पर नौकरी देने का लालच देकर रखा तथा कई नेताओं और रसूखदार लोगों की शुभकामना अपने चैनल के लिये लिया और उसे अपने यूट्यूूब चैनल पर डाल दिया ताकि कोई उससे पैसा मांगने की हिम्मत ना करे।

बाद में पत्रकारोंं तक का वेतन नहीं दिया। यह आरोपी दो साल से फरार चल रहा था और मुंबई पुलिस को बार बार चकमा दे रहा था। मुंबई पुुलिस ने नोएडा के सेक्टर ६३ से उसे नोएडा पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया था।

आरोपी दुर्गेश सिंह पर साल २०१६ में ओशिवरा पुलिस स्टेशन में ठगी का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद से आरोपी दुर्गेश सिंह फरार चल रहा था। आरोपी को कई बार पुलिस सम्मन भी भेजा गया था मगर आरोपी पुलिस को ही गुमराह करने लगा और बार बार अपना ठिकाना बदलने लगा।
गुप्त सूचना के आधार पर ओशिवरा पुलिस की एक टीम  नोएडा के लिए रवाना हुई और वहां की पुलिस की मदद से आरोपी दुर्गेश सिंह को नोएडा के सेक्टर ६३ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने आर्या म्युजिक नाम से खुद की कंपनी खोल रखी थी और लोगों से फिल्मों का संगीत अधिकार खरीदने के नाम पर ठगी करता था। उसकी गिरफ्तारी पर भोजपुरी फिल्मों के निमार्ता दुर्गा प्रसाद मजूमदार, अभय सिंहा, मनोज ओझा, चंद्रा बी वर्मा, प्रदीप भईया, विजय यादव,सूर्यकांत जी,कांतिलाल मारू  गिज्जु भाई, ख्याति सिंह, रत्नाकर जी आदि सहित अन्य ने खुशी जतायी है।
शशिकांत सिंह
९३२२४११३३५
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन