Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कोलकाता में सम्‍मानित हुए पत्रकार कुलदीप राघव

नोएडा सेक्टर 168 के निवासी 26 साल के युवा लेखक कुलदीप सिंह राघव को हाल ही में रिलीज हुई किताब ‘आई लव यू’ के लिए कोलकाता की संस्‍था ‘इंडियन आवाज’ की तरफ से 100 इंस्‍पायरिंग ऑथर्स ऑफ इंडिया अवॉर्ड प्रदान किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन सर्कल क्‍लब, कोलकाता में 25 नवंबर 2018 को किया गया जिसमें देश के जाने माने लेखक शामिल हुए।

कुलदीप राघव को इस मंच पर अवॉर्ड और प्रमाण पत्र से नवाजा गया। कुलदीप राघव टाइम्‍स नाउ ह‍िंदी के साथ जुड़े हैं और सिनेमा कवर करते हैं। इससे पहले वह दैन‍िक भास्‍कर और अमर उजाला जैसे संस्‍थानों में काम कर चुके हैं।

युवा लेखक कुलदीप राघव की नई किताब ‘आई लव यू’ युवाओं के बीच तेजी से अपनी जगह बना रही है। इस किताब की अब तक रिकॉर्ड प्रतियां बिक चुकी हैं। इस किताब को नवंबर महीने में ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन ने बेस्‍ट सेलर घोषि‍त किया है। रेड ग्रैब बुक पब्लिकेशन, इलाहाबाद ने इस किताब का प्रकाशन किया है।

कुलदीप राघव को पहले शिवकुमार गोयल पत्रकारिता पुरस्कार और मदन मोहन मालवीय पत्रकारिता पुरस्कार मिल चुका है। कुलदीप राघव ‘आई लव यू’ लिखने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर एक किताब ‘नरेंद्र मोदी: एक शोध’ लिख चुके हैं।

कुलदीप की किताब ‘आई लव यू’ एक ऐसे प्रेमी युगल की कहानी है जिन्हें अपने प्यार के अंजाम का कुछ पता नहीं है लेकिन वो दोनों शिद्दत से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। 30 साल की स्नेहा और 26 साल के ईशान को एक ऑफिस इवेंट के दौरान प्यार हो जाता है। स्नेहा की बेबाकी और साफ दिल ईशान को उसका दीवाना बना देता है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट ये है कि स्नेहा एक तलाकशुदा महिला हैं और उनकी एक बेटी भी है। ईशान ये सब जानते हुए स्नेहा को दिलोजान से ज्यादा प्यार करता है। दोनों अपने रिश्ते को बिना किसी नाम के ऐसे ही खुशी से बिताना चाहते हैं। लेकिन ईशान के घरवाले चाहते हैं कि उसे अब शादी करके घर बसा लेना चाहिए। प्यार, परिवार और दोस्ती के बीच ईशान और स्नेहा की जिंदगी कैसे बदलेगी इसी की कहानी ‘आई लव यू’ है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन