Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

केसर सिंह के बाद अब विधु शेखर का घर घेरेंगे पी7 के आंदोलनकारी

चिटफंड कंपनी पीएसीएल का मालिक भंगू अपने खिलाफ मामले हटवाने और जांच एजेंसियों को प्रभावित कराने के नाम पर भले ही अरबों खरबों रुपये फूंक रहा हो लेकिन उसे अपने इंप्लाइज का जेनुइन बकाया देने में नानी याद आ रही है. यही कारण है कि पी7 न्यूज चैनल के सैकड़ों कर्मचारी अपने फुल एंड फाइनल सेटलमेंट के लिए फिर से सड़कों पर हैं. आंदोलन के जरिए एक राउंड सैकड़ों कर्मचारी अपने हक का पैसा पा चुके हैं लेकिन अब तक जिन्हें पूरा बकाया पैसा नहीं मिला है वो फिर आंदोलन की राह पर है. ये आंदोलन धीरे धीरे अनशन में तब्दील होता जा रहा है और न्याय न मिलने पर आमरण अनशन की भी तैयारी है.

इंतहा हो गई है इंतज़ार की… 19 फरवरी से धरना चालू है और अब तक अलग-अलग माध्यमों से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं. अब तक किसी भी कर्मचारी को एक नया पैसा नहीं मिला है. इसी का असर है कि 19 फरवरी से लगातार 24×7 धरने पर बैठे हमारे एक साथी आंदोलनकारी ने अब अनशन का फैसला कर लिया है. सोमवार शाम से अनशन प्रारंभ भी कर दिया है. पी7 न्यूज़ में धरना अब अनशन की सूरत अख़्तियार कर रहा है. संजय कुमार के अतिरिक्त कुछ और लोग अनशन करने का प्रस्ताव रख चुके हैं. उन्हें फिलहाल कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने रुकने के लिए कहा है क्योंकि मंगलवार को सभी कर्मचारी पी7 के एचआर हेड विधु शेखर का फरीदाबाद स्थित घर घेरेंगे.

विधु शेखर को कहीं से ये ख़बर लग गई है कि उसके घर पर प्रदर्शन होने वाला है. लिहाज़ा केसर सिंह के घर पर हुए प्रदर्शन को देखते हुए उसे कर्मचारियों की ताक़त का अंदाज़ा तो लग गया है और अब वो कर्मचारियों के प्रतिनिधियों तक पहुंच बना रहा है. उनको तरह-तरह के प्रलोभन दे रहा है. साथ में ये भी कह रहा है कि कर्मचारियों का भी पेमेंट करा देगा. लेकिन प्रतिनिधियों ने भी उसके ख़बरचियों को आगाह कर दिया है कि ऐसे प्रस्ताव लेकर ना आया करें और आना है तो सिर्फ और सिर्फ कर्मचारियों के हक़ का पैसा लेकर यहां आएं.

आंदोलनकारियों की तरफ से जारी प्रेस रिलीज

इसे भी पढ़ें…

केसर सिंह के घर के सामने पी7 के आंदोलनकारी मीडियाकर्मियों का प्रदर्शन

xxx

पी7 के बाकी बचे कर्मियों ने भी बकाया के लिए आर-पार की लड़ाई शुरू की

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन