Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

केसर सिंह के घर के सामने पी7 के आंदोलनकारी मीडियाकर्मियों का प्रदर्शन

चिटफंड कंपनी पीएसीएल द्वारा संचालित न्यूज चैनल पी7 न्यूज भले बंद हो गया हो लेकिन इसके कर्मियों की दिक्कतें लगातार जारी है. यहां काम करने वालों की एक बड़ी संख्या ऐसी है जिसे अभी तक पूरा भुगतान नहीं मिला है. ये सैकड़ों कर्मी अपने फुल एंड फाइनल पेमेंट के लिए लगातार आंदोलनरत हैं. पी7 के नोएडा स्थित दफ्तर से लेकर पी7 के डायरेक्टर केसर सिंह के घर तक ये कर्मी अपनी आवाज उठा रहे हैं.

आज सैकड़ों मीडियाकर्मी केसर सिंह के पर्ल्स गेटवे टावर में स्थित घर के सामने जुटे और नारेबाजी की. ये लोग अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए थे. ज्ञात हो कि पीएसीएल चिटफंड कंपनी फ्रॉड करने के कारण कई सरकारी एजेंसियों के शिकंजे में है और इसका मालिक भंगू फरार चल रहा है. इस समूह ने अपने मीडिया वेंचर को बंद कर दिया है. इसी मीडिया वेंचर का हिस्सा था पी7 चैनल भी. यहां काम करने वाले सैकड़ों लोगों के एक हिस्से का फुल एंड फाइनल हिसाब पिछले दिनों हुए आंदोलन के बाद कर दिया गया था लेकिन अभी सैकड़ों लोग इससे वंचित हैं. ये वंचित लोग ही अब अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं. केसर सिंह के घर के सामने हुए प्रदर्शन का दृश्य इस वीडियो के जरिए देख सकते हैं…

https://www.youtube.com/watch?v=TsMflI716mE

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन