Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पूर्व डीजीपी बृजलाल अपना खराब गुर्दा बदलवाने के लिए बहू का गुर्दा लेने पर आमादा हैं!

बृजलाल, उनकी पत्नी, पुत्र के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत कई संगीन धाराओं में लखनऊ के महिला थाने में पुत्रवधु ने दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट

लखनऊ : पूर्व डीजीपी बृजलाल अपनी बहू के साथ ये कैसी हरकत करते थे! अपना खराब गुर्दा बदलवाने के लिए अपनी बहू को गुर्दा दान देने के लिए मजबूर कर रहे थे… ऐसा लिखित आरोप उनकी बहू ने लगाया है. बृजलाल उत्तर प्रदेश के डीजीपी रह चुके हैं. एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष हैं. मायावती के राज में बृजलाल की तूती बोलती थी. जिसे चाहे बंद कर देते थे. जिसे चाहे अभय का आशीर्वाद दे दिया करते थे. रिटायरमेंट के बाद मायावती से निष्ठा तोड़ बृजलाल भाजपा के हिस्से में चले गए. फिलहाल वे इन दिनों अपने घर के भीतर से ही कई गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं.

पूर्व डीजीपी बृजलाल, उनकी पत्नी और उनके बेटे अपूर्व कृष्ण के खिलाफ उनकी पुत्र वधू ने लखनऊ में महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है. इसमें जबरन गुर्दा दान दिलाने से लेकर दहेज के लिए 20 लाख रुपये मांगने, मारपीट करने, नशीली गोलियां खिलाने समेत कई गंभीर आरोप हैं. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

रिपोर्ट में बृजलाल की बहू अनीता ने आरोप लगाया है कि उनकी शादी नौ फरवरी 2018 को आईपीएस बृजलाल के पुत्र अपूर्व कृष्ण से हुई। मायके वालों ने अपनी सामर्थ्य के मुताबिक शादी में सामान दिया था। शादी के अगले दिन रिसेप्शन में मायके वालों ने कपड़े व बंद लिफाफे दिए थे मगर ससुराल वाले खुश नहीं हुए। उसके ससुर बृजलाल, पति, सास व ननद ने मायके से 20 लाख रुपये लाने को कहा। असमर्थता जताने पर उसे मारा पीटा गया और भूखा रखा गया।

अनीता का आरोप है कि उससे एक मेडिकल कागज पर हस्ताक्षर करने को कहा गया। मेडिकल फार्म में लिखा था कि उसके ससुर बृजलाल का गुर्दा खराब हो गया और वह अपनी सहमति से गुर्दा दान कर रही है, यदि उसकी आपरेशन के दौरान मौत हो जाती है तो उसकी खुद की जिम्मेदारी होगी। साथ ही 20 लाख रुपये तथा इलाज के लिए दस लाख रुपये मंगाने को कहा गया। उसने मना किया तो मारपीट की गई।

यह भी आरोप लगाया गया कि उसका पति उसे गर्भनिरोधक गोलियां खाने में मिलाकर देता था। उसके कारण उसकी तबियत खराब होने लगी। उसके साथ हमबिस्तर होने पर उसकी अश्लील वीडियो बनाता था तथा वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये मायके वालों से मंगाने की धमकी देता था। रिपोर्ट में ससुर बृजलाल, सास सरोज प्रसाद, ननद संगीता व पति अपूर्व कृष्ण को नामजद कराया गया है।.

देखें महिला थाने में दर्ज एफआईआर की प्रतिलिपि…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन