Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकारों-अफसरों से भिड़ने को आमादा रहती है ये महिला अधिकारी, देखें वीडियो

महिला ब्लाक विकास अधिकारी का लाइव तांडव… महिला अधिकारी के आगे घुटने टेके मऊ के पत्रकारों ने… उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में एक महिला अधिकारी ने हिस्टीरियाई अंदाज में चिल्लाते हुए न्यूज़18यूपी के पत्रकार की माइक आईडी छीन ली.

इस हरकत का का लाइव वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जाता है कि मामला मऊ जिले के कोतवाली स्थित फातिमा तिराहे का है.

यहां पर खबर कवर कर रहे पत्रकार की माइक आईडी छीन ली गई. इस घटनाक्रम की पूरे जनपद में चर्चा हो रही है. महिला का नाम सपना सिंह है जो ब्लाक विकास अधिकारी पद पर तैनात है. इसका तैनाती का इलाका कोपागंज ब्लाक है.

यह महिला बड़े-बड़े अधिकारियों तक पहुंच बताकर मीडिया को धमकी और गाली देती नजर आई. देखिए मऊ के एक पत्रकार से उसकी माइक आईडी छीनने का लाइव वीडियो….

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1191664651089727489

वैसे ये महिला अधिकारी अपने अफसरों पर खुलेआम आरोप लगा चुकी है… देखिए ये कैसे एक एडीएम पर आरोप लगा रही है… मऊ के कोपागंज ब्लाक की BDO सपना सिंह ने सदर एसडीएम अतुल वत्स पर मारपीट एवं कपड़ा फाड़ने का आरोप लगाया है.. सपना सिंह एसडीएम पर मुकदमा दर्ज करने को लेकर धरने पर बैठी हुई हैं…

देखें संबंधित वीडियो-

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1191664931604746245

https://www.youtube.com/watch?v=UQsXiLEc9H4
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन