Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संजय राजन ने ‘के. न्यूज’ छोड़ा, मनीष को नई जिम्मेदारी

निजी कारणों का हवाला देकर संजय राजन ने कानपुर से प्रसारित न्यूज चैनल ‘के. न्यूज़’ को अलविदा कह दिया है. संजय राजन लोकसभा चुनाव से पहले ‘के.न्यूज़’ के संपादक के रूप में नियुक्त किए गए थे. संजय राजन इससे पहले भी ‘के. न्यूज़’ में संपादक पद पर रह चुके हैं. उस दौर में संजय राजन ने ‘के.न्यूज़’ को काफ़ी अच्छी पहचान दी थी. ऐसा माना जा रहा है कि ‘के.न्यूज़’ के मालिक और संजय राजन के बीच कुछ मनमुटाव चल रहा था जिसके चलते उन्होंने इस्तीफा दिया.

उधर, देहरादून से खबर है कि मनीष त्रिपाठी को विकास नगर का ब्यूरो इंचार्ज बनाया गया है. विकासनगर ब्यूरो इंचार्ज बिशन सिंह बोरा का स्थानांतरण देहरादून हो जाने से रिक्त चल रहे पद पर मनीष त्रिपाठी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया. बताया जाता है कि मनीष के आने से क्षुब्ध होकर रिपोर्टर राकेश खत्री ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया. राकेश खत्री अभी कुछ दिनों पहले दैनिक जागरण छोड़कर अमर उजाला में आए थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. संजय राजन

    July 3, 2019 at 2:18 pm

    फिलहाल मैने अपने पद से इस्तीफा नहीं दी है ..लिहाजा मैं इस खबर का अभी खंडन करता हूं …मै अभी भी के न्यूज,संपादक के पद पर कार्यरत हूं ..भविष्य में ऐसा कुछ होने पर भडास को सूचित करूंगा –सादर ,संजय राजन ,संपादक.के न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन