Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सगे भाई ही निकले पत्रकार के हत्यारे!

कानपुर में प्रॉपर्टी विवाद में एक पत्रकार की निर्ममता से हत्या कर दी गई। ये हत्यारे कोई और नहीं बल्कि उसके ही सगे भाई निकले। मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक की पत्नी ने सगे भाइयों पर हत्या करने की आशंका जताई। पुलिस ने हत्यारोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या में लिप्त उनका एक साथी फरार है जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने एक टीम को लगा दिया है। सभी पत्रकार संगठन हत्यारोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग के लिए थाने पहुंचे थे।

कानपुर के रायपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले विजय गुप्ता लाइव टीवी समाचार (लोकल चैनल) में पत्रकार थे। विजय का काफी समय से बड़े भाई मनोज गुप्ता व रतन गुप्ता से जमीनी विवाद चल रहा था।

पुलिस के अनुसार दीपावली की रात दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद बड़े भाई मनोज ने विजय को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। रिश्तों को कलंकित करने में उसका साथ उसके सगे भाई रतन और उसके साथी ने दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद तीनों ने विजय की लाश छुपाने के लिए वैगनआर कार में उसके शव को लेकर कानपुर से 35 किलोमीटर दूर उन्नाव के आजाद मार्ग पहुंचे। वहां उसकी बॉडी एक नाले में फेंककर निकल गए।

मामले में विजय की पत्नी ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है विजय ने जान के खतरे को देखते हुए थाने में लिखित शिकायत भी की थी लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। इससे आरोपियों के बुलंद हौसलों ने विजय की जान ले ली।

वहीं एसपी वेस्ट का कहना है कि डायल 100 पर सूचना दी गई थी जिस पर पुलिस गई थी लेकिन परिजनों ने पारिवारिक मामले का हवाला देकर मामला खत्म करवा दिया था जिसके बाद पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन