Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जीतू सोनी को मुठभेड़ में मारने की तैयारी!

अरुण दीक्षित जी जैसे पत्रकार अगर ये लिख रहे हैं, बता रहे हैं तो पत्रकारों को जागने की जरूरत है, नींद तोड़ो अपनी।

मुझे विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि इंदौर पुलिस पत्रकार जीतू सोनी की मुठभेड़ के नाम पर हत्या कर सकती है।

पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक आनन फानन में दस हजार रुपये का इनाम घोषित करना इस दिशा में पहला कदम है!

इनाम की आड़ में जीतू की हत्या को कानून की नजर में उचित ठहराया जा सकेगा।

सूत्रों का यह भी कहना है कि प्रदेश के करीब एक दर्जन आई ए एस अधिकारी किसी भी कीमत पर जीतू को नेस्तनाबूद करना चाहते हैं।

दरअसल इन अफसरों ने चमड़े के जो जहाज चलाये हैं उनका पूरा सचित्र ब्यौरा जीतू के पास है।

अब भगवान ही बचाये जीतू सोनी को!!! सरकार तो मरवाने पर तुल गयी है, अफसरों की नंगई छिपाने के लिए!!


जीतू सोनी को माफिया बताकर मीडियाकर्मियों में दरार डालने की कोशिश करने वालों की मैं कड़ी निंदा करता हूँ।अगर जीतू धंधेबाज है तो फिर वे अखबार मालिक क्या हैं जो जीतू के खिलाफ, अफसरों के कहने पर, बड़ी बड़ी खबरें छाप रहे हैं। होटल चलाना अगर बुरा धंधा है तो नमक तेल बेचना या विज्ञापन के लिये सरकार की छाती पर लात रखना किस श्रेणी में आता है भाई?

ममता यादव और अरुण दीक्षित की एफबी वॉल से।

मूल खबर-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन