Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

इंडिया न्यूज की वेबसाइट Inkhabar के मीडियाकर्मियों को 4 महीने से सेलरी नहीं मिली!

पत्रकार आशीष भारद्वाज ने ट्वीट कर इंडिया न्यूज ग्रुप की वेबसाइट Inkhabar के मीडियाकर्मियों के दुख को साझा किया है. आशीष ने ट्वीट के जरिए बताया है कि इस ग्रुप ने अपनी वेबसाइट Inkhabar के पत्रकारों की सेलरी 4 महीने से रोके हुए है. प्रशासन की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. लॉक डाउन की स्थिति में पत्रकारों को बेहद मुश्किल से दो जून की रोटी मिल पा रही है. सेलरी न मिलने से सैंकड़ो पत्रकार बेहद परेशान हैं.

किन्हीं Adarsh Shukla ने डीएम गौतमबुद्ध नगर और एलजी दिल्ली को टैग करते हुए लिखा है कि कोरोना महामारी के बीच इंडिया न्यूज अपने कर्मचारियों को 4 महीने से सैलरी नहीं दे रहा। ये सभी पत्रकार हैं और इनके पास जनधन खाता भी नहीं है। जिलाधिकारी महोदय इसमें हस्तक्षेप करें और इंडिया न्यूज के मालिक @Kartikeya_iTV पर दबाव बनाएं कि वो सैलरी दें।

देखें आशीष और आदर्श के ट्वीट-

https://twitter.com/iAshishBhardwaj/status/1248542404816207872
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन