Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

इस विधायक ने अपने जिले के सभी मीडियाकर्मियों का 15-15 लाख रुपये का बीमा अपने पैसे से कराने का ऐलान किया

कोरोना महामारी में एक और जहां कुछ मीडिया संस्थानों ने अपने पत्रकारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया वहीं एक विधायक ने अपने जिले के पत्रकारों का 15-15 लाख का बीमा अपने निजी कोष से करवाने का ऐलान किया है.

हरियाणा के सिरसा जिले के विधायक एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के सुप्रीमों गोपाल कांडा ने सिरसा के पत्रकारों के लिए बड़ा एलान किया है. कोरोना महामारी के दौरान जहां स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिस कर्मचारी, सफाई कर्मचारी अपने दायित्व निर्वहन में जुटे हैं वहीं पत्रकार छायाकार भी अपने स्तर पर ड्यूटी कर रहे हैं. हरियाणा सरकार ने हालांकि कोरोना संकट के दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों की सैलरी डबल करने का एलान किया लेकिन सरकार ने पत्रकारों के लिए कोई कदम नहीं उठाया.

सिरसा के विधायक गोपाल कांडा ने कोरोना की लड़ाई में जुटे सिरसा के पत्रकारों के लिए 15-15 लाख रुपये का बीमा निजी कोष से करवाने का एलान किया है। देश में यह पहला मामला है जब पत्रकारों के लिए किसी विधायक ने निजी कोष से 15-15 लाख रुपये का बीमा कवच देने का एलान किया है.

श्री बाबा तारा कुटिया के रसोई घर में लॉकडाउन लंगर सेवा के लिए तीन ऑटोमैटिक चपाती प्लांट के उदघाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में गोपाल कांडा के अनुज गोबिंद कांडा ने बताया कि विधायक गोपाल कांडा ने सिरसा नगर के पत्रकार और फोटोग्राफर का 15-15 लाख रुपये के बीमा के लिए अपना डिटेल 8684900305, 94162 62844, 9350265868 मोबाइल नंबरो पर भेज दें.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. अभिषेक आनंद

    April 16, 2020 at 6:42 pm

    ये वही एयर होस्टेस रेप कांड वाला गोपाल कांडा है ना?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन