Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

Newsnasha ने पूरा किया एक साल, विनीता यादव ने बताया कैसे चला रही हैं डिजिटल चैनल

यूट्यूब चैनल ‘न्यूज नशा’ ने बिना किसी सेलेब्रिटी एंकर के जिस तेजी से अपनी पहचान बनाई है, उसने इंडस्ट्री के दिग्गजों को चौंका दिया है। 2019 में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में वरिष्ठ पत्रकार विनीता यादव ने छोटी सी टीम के साथ एक छोटे से ऑफिस में न्यूज नशा की शुरुआत की थी। आज न्यूज नशा के पास बीस लोगों की टीम है। कुछ ही महीने पहले न्यूज नशा का दफ्तर बड़े ऑफिस में शिफ्ट हो गया है।

न्यूज नशा के पास 12 राज्यों में पत्रकारों की टीम है। विनीता यादव इस सफलता का क्रेडिट चैनल की Neutral होने की पॉलिसी को देती हैं। विनीता यादव कहती हैं, ‘हम Right या Left की पत्रकारिता नहीं करते, हम Right और Wrong की पत्रकारिता करते हैं। अब पब्लिक भी जानती हैं कि कौन सा चैनल न्यूज को किस रंग में लपेट कर दिखाता है। पब्लिक अब चाहती है कि मीडिया बस खबर दिखाए, सही गलत का फैसला हम पर छोड़ दे और हम यही कर रहे हैं।’

छोटे चैनल के लिए बड़े सेलेब्रिटी का इंटरव्यू लेना मुश्किल होता है। डिजिटल प्लेटफार्म के लिए तो दूर की बात है पर विनीता यादव के 20 साल के पत्रकारिता के बेदाग अनुभव के चलते न्यूज़ नशा को शुरुवाती दिनों में भी ये दिक्कत नहीं हुई। चुनाव के आखिरी चरण में शुरू हुए इस चैनल ने जब अखिलेश यादव का इंटरव्यू किया तो उस समय न्यूज नशा के बस 50 सब्सक्राइबर थे। अखिलेश का इंटरव्यू वायरल हुआ। इसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, आरएसएस नेता इन्द्रेश कुमार, स्वामी अवधेशानंद गिरी, लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी और क्रिकेटर मनिंदर सिंह जैसे बड़े नेताओं और सेलब्रिटीज के इंटरव्यू न्यूज नशा पर हुए।

विनीता यादव ने बताया, ‘पहला इंटरव्यू अखिलेश यादव का होने की वजह से न्यूज नशा से अखिलेश यादव के समर्थक बड़ी संख्या में जुड़ गए। उनके कमेंट ज्यादा दिखते थे…पर अब एक साल में हमने हर पार्टी, हर नेता को अपने प्लेटफार्म पर जगह देने की कोशिश की। अब हमारे सबस्क्राइबर में किसी पक्ष की मोनोपोली नहीं है।’

न्यूज नशा के करीब 3 लाख सबस्क्राइबर हो चुके हैं। मात्र 3 महीने में एक लाख सब्सक्राइबर पूरे होने पर न्यूज नशा को यूटयूब की ओर से सिल्वर ट्रॉफी भेजी गई। न्यूज नशा का अगला लक्ष्य 1 मिलियन सबस्क्राइबर करने का है।

अपनी टीम के साथ विनीता यादव सिल्वर ट्राफी सेलीब्रेट करती हुईं

विनीता दो दशक के अपने टीवी पत्रकारिता के अनुभव से बताती हैं कि टीवी पर खबर ब्रेक करते वक़्त सोचते थे कि कहीं कोई और चैनल खबर न ब्रेक कर दे लेकिन अब ज्यादातर खबरें न्यूज चैनल से पहले सोशल मीडिया पर ब्रेक हो चुकी होती हैं। यही डिजिटल की रफ़्तार है।

न्यूज नशा की यूपी के पीपीई किट घोटाले समेत कई स्टोरीज काफी काफी चर्चा में रहीं। लॉकडाउन में भी जस्टिस कुरियन, आप नेता संजय सिंह, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी, फिल्ममेकर मधुर भंडारकर, अभिनेता राजपाल यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री यूपी सरकार ओम प्रकाश राजभर, नेता प्रतिपक्ष त्तरप्रदेश राम गोविन्द, पूर्व केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंसे जैसी हस्तियों के साथ न्यूज नशा ने वेबीनार किया। फाउंडर विनीता यादव ने कहती हैं- ‘न्यूज नशा को एक साल पूरे होने पर हमने काफी एक्सपेंशन के प्लान बनाए थे। लॉकाडउन की वजह से हमारे एक्सपेंशन प्लान थोड़े डिले हो सकते हैं लेकिन एक्सपेंशन होगा जरूर।’

इसे भी पढ़ सकते हैं-

वरिष्ठ पत्रकार विनीता यादव का ‘न्यूज नशा’ इस खबर के कारण चर्चा में, सुनें आडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन