Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अमिश देवगन पर मुम्बई में भी एफआईआर

हजरत गरीब नवाज पर अपमानजनक टिप्पणी का मामला

न्यूज़ 18 के एंकर अमिश देवगन के मुंबई के निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में एफ़आईआर दर्ज़ कराई गई है। आमिश के खिलाफ कांग्रेस नेता जीशान सिद्दीकी ने एफ़आईआर कराई है। उन्होने अमिश पर 16 जून को प्रसारित होने वाले उनके शो पर संत ख्वाजा मोनुद्दीन चिश्ती पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। हालाँकि सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करने और अपने खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की धमकी के बाद अमीश देवगन ने सार्वजनिक रुप से माफी मांग ली है।

जीशान ने अमिश के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज़ कराते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैं व्यक्तिगत रूप से न्यूज़ 18 के एंकर अमीश देवगन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पूर्व बांद्रा के निर्मल नगर पुलिस स्टेशन गया था। अमीश देवगन विश्व प्रसिद्ध संत हज़रत ग़रीब नवाज़ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर आसानी से बच कर नहीं निकाल सकते हैं।

जीशान सिद्दीकी ने देवगन के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज़ कराते हुए कुछ तस्वीरें भी अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की हैं।

अपने विवादित शो को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले ‘न्यूज 18 इंडिया’ के एंकर अमीश देवगन ने विश्व प्रसिद्ध अजमेर शरीफ के हजरत ख्वाजा गरीब नवाज को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। इसके बाद वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए, लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लग गए। अपने मथुरा-काशी से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान अमीश देवगन ने हजरत ख्वाजा मोइनउद्दीन चिश्ती उर्फ गरीब नवाज को चिश्ती लुटेरा कहा। धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर उन्होने कहा कि चिश्ती लुटेरा आया और उसके बाद लोगों ने धर्म बदला। इस दौरान उन्होंने इस वाक्य को कई बार दोहराया।

सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करने और अपने खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की धमकी के बाद अमीश देवगन ने सार्वजनिक रुप से माफी मांग ली। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखाहै कि मेरी एक बहस में, मैंने अनजाने में चिश्ती के रूप में ‘खिलजी’ का उल्लेख किया। मैं ईमानदारी से इस गंभीर त्रुटि के लिए माफी मांगता हूं और यह सूफी संत मोइनुद्दीन चिश्ती के अनुयायियों के लिए दुख की बात हो सकती है, जिन्हें मैं सम्मान देता हूं। मैंने उनकी दरगाह पर पहले से आशीर्वाद मांगा है। मुझे इस त्रुटि पर खेद है।

इसके पहले मई 20 के पहले हफ्ते में न्यूज 18 के एंकर अमीश देवगन के खिलाफ झूठी खबर फैलाने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज की जा चुकी है। अमीश पर आरोप है कि उन्होंने 1 मई, 2020 को प्रसारित अपने टीवी शो ‘आर पार’ में कुर्ला मस्जिद में नमाज अदा करने वाले मुसलमानों को लेकर झूठी खबर फैलाई।

वरिष्ठ पत्रकार जेपी सिंह की रिपोर्ट.

संबंधित खबर-

दिमागी रूप से हिल गया है अमिश देवगन! अबकी ख्वाजा गरीब नवाज के लिए बदजुबानी की, देश भर में गुस्सा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन