Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

योगीराज में नोएडा में खुलेआम डाली जा रही शराब उपभोक्ताओं की जेब पर डकैती! देखें वीडियो

योगी राज में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस का दावा किया जाता है लेकिन एक पूरा सरकारी विभाग ही भ्रष्टाचार के दलदल में सिर से पांव तक डूबा हुआ है. आबकारी विभाग के संरक्षण में नोएडा में प्रिंट रेट से ज्यादा दाम पर शराब बिक्री का अभियान जोरों पर है. बीयर प्रति केन दस रुपये ज्यादा लिया जाता है. मदिरा पर भी दस रुपये से लेकर पचास रुपये तक ज्यादा लिया जाता है.

बीयर विक्रेता ज्यादा पैसे लेने का कारण बीयर को ठंढी रखने के लिए फ्रिज के इस्तेमाल व बिजली की खपत को बताते हैं. पर ये बात बिलकुल झूठ है. किसी भी हालत में प्रिंट रेट से ज्यादा दाम में बीयर बेचना गुनाह है.

नोएडा के एक बीयर उपभोक्ता ने एक दुकान पर ज्यादा दाम लिए जाने के दौरान स्टिंग करते हुए वीडियो बनाया. वीडियो बहुत साफ नहीं है और हिल-डुल ज्यादा रहा है. लेकिन वीडियो लगातार देखने से ये समझ में आ जाता है कि विक्रेता ज्यादा दाम में बीयर दे रहा है और उपभोक्ता इस पर सवाल खड़े कर रहा है.

देखें वीडियो-

इन्हें भी देखें-पढ़ें :

नोएडा में आबकारी विभाग के संरक्षण में ज्यादा दाम पर बेखौफ बिक रही मदिरा का भड़ासी स्टिंग देखें

आबकारी विभाग के सबसे भ्रष्ट अफसर नोएडा में पाए जाते हैं, तभी जारी है ये महालूट!

भड़ासी स्टिंग अभी रिलीज भी न हुआ, ठेका सील हो गया!

आबकारी विभाग में जब ऐसे भ्रष्ट अफसर रहेंगे तो शराब की दुकानों पर लूट मचेगी ही!

लॉक डाउन में थानेदार-पत्रकार मिलकर बिकवा-बनवा रहे शराब, हो गया स्टिंग!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन