Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

चली गई क्राइम रिपोर्टर की नौकरी

निर्मलकान्त शुक्ला-

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में देश के एक प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र का क्राइम रिपोर्टर एक ब्यूटीशियन के इश्क में ऐसा पड़ा कि उसे भगाकर शादी तो कर ली लेकिन कुछ दिन बाद वापस लौटा तो अपनी नौकरी गंवा बैठा। ब्यूटीशियन को भगाने में अखबार की जो छीछालेदर लड़की की बहन ने उसके यूनिट कार्यालय पर जाकर की, वह सब कुछ प्रबंधन को बेहद नागवार गुजरा। मामला नोएडा में बैठे संस्थान के बड़े अफसरों की जानकारी में आया तो क्राइम रिपोर्टर की छुट्टी का फरमान जारी कर दिया गया।

करीब दो माह पहले देश के प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र के अलीगढ़ सिटी ब्यूरो कार्यालय का क्राइम रिपोर्टर उसी शहर की ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली एक युवती को लेकर भाग गया। युवती की बहन ने मामले में पुलिस से शिकायत की और यूनिट कार्यालय पर जाकर संपादक को खरी-खोटी सुनाई। जब क्राइम रिपोर्टर को ऑफिस में बवाल होने की जानकारी मिली तो वे संस्थान के आंतरिक व्हाट्सएप ग्रुप से लेफ्ट कर गया। युवती की बहन की तहरीर पर पुलिस उसे बरामद कर लाई तो उसने खुलासा किया कि वह तो कोर्ट में शादी कर चुकी है।

इस बीच हरिद्वार की एक और युवती सामने आ गई जिसने खुलासा किया कि क्राइम रिपोर्टर जब दो साल पहले हरिद्वार ब्यूरो कार्यालय में तैनात था, तब उसने उसे भी शादी का झांसा देकर फांस लिया था। बार-बार शादी का आश्वासन देकर उसे बर्बाद करता रहा। हरिद्वार से अलीगढ़ तबादला होने के बाद उसने मिलना जुलना कम कर दिया और शादी के वादे से मुकर गया। यह मामला भी संस्थान के उच्च अधिकारियों के पास तक पहुंच गया, तब हाईकमान ने निर्णय लिया कि इस क्राइम रिपोर्टर को निकाल दिया जाए।

संस्थान के सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले क्राइम रिपोर्टर को संस्थान में कॉन्ट्रैक्ट रिन्यूअल के लिए बहाने से बुलाया गया और इसके बाद उससे इस्तीफा लिखा लिया गया। दरअसल युवती को भगा ले जाने के बाद से क्राइम रिपोर्टर हरिद्वार में रह रहा था और छुट्टियों की मेल भेज रहा था।

यह समाचार पत्र छपता तो अलीगढ़ में है लेकिन प्रबंधन पर कंट्रोल आगरा यूनिट कार्यालय का है। जिस दिन क्राइम रिपोर्टर ब्यूटीशियन को लेकर भागा था उसी दिन अलीगढ़ कार्यालय में तैनात कुछ लोगों ने इस पूरे मामले की शिकायत मेल पर अखबार के आगरा में बैठने वाले स्थानीय संपादक व एचआर के डायरेक्टर को मेरठ भेज दी थी। स्थानीय स्तर पर गुपचुप तरीके से मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा था।

बताते हैं कि उत्तराखंड के हरिद्वार के रहने वाले इस रिपोर्टर की दो साल पहले ही अलीगढ़ तैनाती हुई थी यह तभी से विवादों से घिरा हुआ था। तैनाती के कुछ दिन बाद ही शहर में एक ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली युवती से इश्क हुआ। छह माह पहले जब ब्यूटी पार्लर की मालकिन ने युवती को उसकी बकाया सैलरी नहीं दी तो युवती के साथ उसकी पैरवी में यह रिपोर्टर ब्यूटी पार्लर पर गया था। वहां हंगामा हुआ था।

इसे भी पढ़ें-

लड़की भगाने और नौकरी जाने से संबंधित खबर पर क्राइम रिपोर्टर की तरफ से आया पक्ष पढ़ें

https://youtu.be/k_-UMuQvDy8
https://youtu.be/4j6xLrIntwo
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन