Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ उप संपादक का कोरोना से निधन

बनारस से एक दुखद खबर आ रही है. दैनिक जागरण में कार्यरत वरिष्ठ उप संपादक राकेश चतुर्वेदी का कोरोना से निधन हो गया है. वे बीएचयू मेडिकल कालेज में भर्ती थे.

भड़ास4मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार पत्रकार राकेश चतुर्वेदी दैनिक जागरण में करीब बीस-बाइस वर्षों से जुड़े हुए थे. वे इन दिनों डाक डेस्क पर कार्यरत थे. उनकी उम्र पचास-पचपन साल के करीब बताई जाती है.

दैनिक जागरण से पहले राकेश हिंदी दैनिक ‘आज’ अखबार में कार्यरत थे.

चर्चा है कि दैनिक जागरण बनारस में कार्यरत मीडियाकर्मियों को आफिस आकर काम करने पर मजबूर किया जा रहा है. इसी के चलते राकेश कोरोना से संक्रमित हो गए. कोरोना संक्रमण के चलते राकेश के निधन से बनारस के पत्रकार स्तब्ध हैं.

बताया जा रहा है कि वे कई दिनों से खुद को असहज महसूस कर रहे थे पर उन्हें अवकाश नहीं दिया जा रहा था. परसों तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बीएचयू मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया. आज अभी अभी उनके निधन की सूचना मिली है.

कोरोना संक्रमित वरिष्ठ पत्रकार पहुंचे कोमा में, किसी तरह बची जान (पढ़ें संस्मरण)

कोरोना पर यशवंत की एक जरूरी टिप्पणी : हर कोई विजय विनीत जैसा भाग्यशाली नहीं!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन