Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान भागलपुर से 11 लोग फायर, संपादक के खास रविंद्र-वीरेंद्र सुरक्षित

कोरोना महामारी के नाम पर चल रही छंटनी के तहत हिंदुस्तान अखबार के भागलपुर संस्करण में आज कइयों पर गाज गिरी। यहां संपादकीय विभाग से 11 लोग फायर कर दिए गए। इनमें दो चीफ सब एडिटर हैं।

जानकारी के मुताबिक असिस्टेंट चीफ सब एडिटर प्रसन्न सिंह, चीफ सब एडिटर दीपक उपाध्याय, सीनियर सब एडिटर प्रभात रंजन, सीनियर सब एडिटर विशाल ठाकुर, सीनियर रिपोर्टर आदित्यनाथ झा, सीनियर रिपोर्टर तरूण कुमार, सीनियर सब एडिटर सत्य प्रकाश, सब एडिटर विनित कुमार और इसके अलावा तीन पेजिनेटर को कार्यमुक्त कर दिया गया है।

इन सबमें एक कॉमन बात बताई जा रही है कि सभी की किसी न किसी वजह से स्थानीय संपादक गीतेश्वर प्रसाद सिंह से भिड़ंत हो चुकी है। जब कोरोना काल में गाज गिरने की बारी आई तो इन्हीं सब पर गिरी। इन सबको बारी बारी से ऑफिस बुलाकर टर्मिनेशन लेटर पकड़ाया गया।

इसके तुरंत बाद ही संपादक के वर्तमान में खास हरेराम ठाकुर ने भागलपुर हिंदुस्तान के ह्वाट्सएप ग्रुप में मौजूद चार लोगों को रिमूव कर दिया।

रही बात रिपोर्टिंग टीम की तो तरूण कुमार और क्राइम रिपोर्टर आदित्य नाथ पर राजनीति के तहत गाज गिराई गई है। दरअसल तरुण कुमार की रेलवे बीट पर पकड़ है। इन दिनों रिपोर्टिंग टीम के चीफ रविंद्र तिवारी खुद रेलवे देखने लगे हैं। इसलिए साजिश के तहत तरूण को शिकार बनाया गया। रिपोर्टिंग इंचार्ज रविंद्र तिवारी की अनुपस्थिति में इंचार्ज का कार्यभार देखने वाले वीरेंद्र सिंह भी छंटनी में सुरक्षित हैं.

एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

इसे भी पढ़ें-

हिंदुस्तान भागलपुर में अब ‘यस सर’ करने वाले ही बच गए हैं!

ये हाल भी जानें-

हिंदुस्तान की नोएडा और लखनऊ यूनिटों में भी छंटनी, दर्जनों हटाए गए

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Diwakar kumar

    September 4, 2020 at 9:13 pm

    पत्रकारिता जगत के बेबाक खबर के लिए एक मात्र श्रोत भड़ास 4 मीडिया ही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन